Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी में साइबर ठगी की बड़ी वारदात टली:बैंक कर्मचारियों की सतर्कता से बच गए 10 लाख, महाराष्ट्र पुलिस बनकर किया था डिजिटल अरेस्ट

    3 hours ago

    1

    0

    वाराणसी में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के बीच एक गंभीर ठगी की कोशिश को समय रहते विफल कर दिया गया। लंका क्षेत्र में एक रिटायर्ड प्रधानाचार्य को “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर ठगने की साजिश रची गई थी, लेकिन बैंक अधिकारियों की सूझबूझ से 10 लाख रुपये का आरटीजीएस ट्रांजैक्शन रोक दिया गया और एक बड़ा नुकसान होने से बच गया। फर्जी पुलिस बनकर मांगे 50 लाख रुपये पीड़ित शंकर सिंह यादव, निवासी बालाजी नगर कॉलोनी (लंका), ने बताया कि 9 मार्च को उन्हें एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को महाराष्ट्र पुलिस मुख्यालय का अधिकारी बताते हुए दावा किया कि उनके आधार और पैन कार्ड का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों में हुआ है। इसके बाद उन्हें “डिजिटल अरेस्ट” का डर दिखाकर 50 लाख रुपये की मांग की गई। व्हाट्सएप पर भेजे फर्जी दस्तावेज साइबर ठगों ने भरोसा जीतने के लिए व्हाट्सएप पर नकली दस्तावेज भेजे और वीडियो कॉल के जरिए खुद को पुलिस अधिकारी के रूप में पेश किया। डर और दबाव के माहौल में आकर पीड़ित ने अपने बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट से पैसे निकालकर लगभग 3 लाख रुपये पहले ही ट्रांसफर कर दिए। बैंक की सतर्कता से बची बड़ी रकम जब ठगों ने पीड़ित को 10 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए भेजने के लिए कहा, तब बैंक कर्मचारियों को संदेह हुआ। उन्होंने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए ट्रांजैक्शन को रोक दिया और ग्राहक को संभावित ठगी के बारे में समझाया। इस तरह एक बड़ी साइबर धोखाधड़ी होने से बच गई। साइबर सेल में मामला दर्ज घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित और बैंक कर्मचारी लंका थाना की साइबर सेल पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कर ली गई। थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि पीड़ित के शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। टीम लगातार उनके सभी डॉक्यूमेंट देख रही है आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संभल में छप्पर में आग, व्यक्ति 70% झुलसा:ट्रैक्टर विवाद में बड़े भाई पर आग लगाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
    Next Article
    बाइक के चालान ने खोला हत्या का राज:अमेठी में पत्नी को मारकर भाग निकला था, फोन बिजी रहने से करता था शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment