Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक खरीदने आया युवक, टेस्ट ड्राइव के बाहने लेकर फरार:लखनऊ में 3 महीने बाद पकड़ा गया, OLX पर देखकर पहुंचा था

    5 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कैंट इलाके में OLX पर बाइक बेचने के लिए विज्ञापन डालना एक युवक को महंगा पड़ गया। बाइक खरीदने के बहाने आया युवक टेस्ट ड्राइव के नाम पर बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। 3 महीने बाद सोमवार को कैंट पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की गई एवेंजर बाइक बरामद कर ली। अपनी बाइक छोड़ गया था युवक पुलिस के मुताबिक, नीलमथा के विजय नगर निवासी मेराज अली ने अपनी अवेंजर बाइक OLX पर बेचने के लिए अपलोड की थी। इस पर एक अज्ञात व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और बाइक खरीदने की इच्छा जताई। 18 अगस्त को आरोपी बाइक देखने के लिए उनके घर पहुंचा। उसने अपनी बाइक वहां खड़ी कर दी और मेराज की बाइक टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर चला गया। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर मेराज ने उसकी तलाश की और फोन भी किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस ने एवेंजर बाइक बरामद की इसके बाद मेराज ने 9 सितंबर को कैंट थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। सोमवार को चेकिंग के दौरान ठंडी सड़क तिराहे के पास से आरोपी मोहम्मद सलमान (33) को गिरफ्तार कर लिया गया। वह बाजारखाला के शाहगंज अशरफाबाद चौक का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से मेराज की अवेंजर बाइक बरामद की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति हो रही कमजोर:सीडीओ ने कहा- पराली जलाने से जैविक कार्बन और पोषक तत्व होते हैं नष्ट
    Next Article
    फूली गांव के छठ घाट पर सेवा:विजय यादव बोले- छठ हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment