Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पराली जलाने से खेत की उर्वरा शक्ति हो रही कमजोर:सीडीओ ने कहा- पराली जलाने से जैविक कार्बन और पोषक तत्व होते हैं नष्ट

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में खेतों में पराली जलाना किसानों के लिए दोहरा नुकसान साबित हो रहा है। इससे जहां वातावरण में जहरीली गैसें घुलती हैं, वहीं खेत की मिट्टी को उपजाऊ बनाने वाले पोषक तत्व भी नष्ट हो जाते हैं। कृषि विभाग के मुताबिक, एक टन धान की पराली जलाने से करीब 400 किलो जैविक कार्बन, 5.5 किलो नाइट्रोजन, 2.3 किलो फास्फोरस और 25 किलो पोटाश नष्ट हो जाता है। यानी जिस फसल अवशेष से खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाई जा सकती है, उसे जलाकर किसान जमीन की ताकत कम कर रहे हैं। यह बात सोमवार दोपहर करीब 3 बजे पनवड़िया स्थित सांस्कृतिक सद्भावना मंडप में आयोजित जनपद स्तरीय फसल अवशेष प्रबंधन कार्यशाला में सीडीओ गुलाब चन्द्र ने कही। उन्होंने किसानों से पराली नहीं जलाने की अपील करते हुए कहा कि फसल अवशेषों को खेत में ही खाद के रूप में बदला जा सकता है। इससे मिट्टी की गुणवत्ता बनी रहेगी और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं होगा। मशीनों से खेत में मिलाकर बना सकते हैं जैविक खाद सीडीओ ने बताया कि पराली को मशीनों की मदद से खेत में मिलाने के बाद 15 से 20 किलो यूरिया प्रति हेक्टेयर का छिड़काव और सिंचाई करने से जैविक खाद तैयार की जा सकती है। इसके लिए सुपर सीडर, हैप्पी सीडर और रोटावेटर जैसे कृषि यंत्र उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि किसान पराली गोशालाओं में दान भी कर सकते हैं। विभाग की ओर से इसे गोशाला तक पहुंचाने का खर्च उठाया जा सकता है। इसके अलावा बेलर संचालकों के माध्यम से निशुल्क पराली उठवाने की सुविधा भी उपलब्ध है। पराली जलाने पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति की चेतावनी सीडीओ ने चेतावनी दी कि पराली जलाने पर किसानों से पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति वसूली जा सकती है। दो एकड़ से कम भूमि वाले किसानों के लिए पांच हजार रुपये और दो से पांच एकड़ तक की भूमि वालों के लिए 10 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति का प्रावधान बताया गया। पांच एकड़ से अधिक भूमि के लिए भी क्षतिपूर्ति वसूली जा सकती है। गांवों में किसानों को जागरूक करेंगे प्रधान जिला कृषि उपनिदेशक राम किशन सिंह ने बताया कि जिले के सभी ब्लॉकों से ग्राम प्रधानों और जागरूक किसानों को कार्यशाला में बुलाया गया। उन्हें पराली नहीं जलाने के नुकसान और फसल अवशेष प्रबंधन के तरीकों की जानकारी दी गई। उनसे अपील की गई कि वे अपने गांवों में किसानों को जागरूक करें, ताकि पराली जलाने से खेतों के पोषक तत्व नष्ट न हों और मिट्टी की उर्वरा शक्ति बनी रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में AMU स्टूडेंट्स ने एमआईसी ऑफिस घेरा:छात्रसंघ अध्यक्ष बोले- जमीन वापस लेकर रहेंगे, अधिकारियों से मांगे कागज
    Next Article
    बाइक खरीदने आया युवक, टेस्ट ड्राइव के बाहने लेकर फरार:लखनऊ में 3 महीने बाद पकड़ा गया, OLX पर देखकर पहुंचा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment