Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फूली गांव के छठ घाट पर सेवा:विजय यादव बोले- छठ हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है

    2 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर के दिलदारनगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को लोक आस्था का महापर्व डाला छठ श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। चार दिवसीय महापर्व के अंतिम दिन सुबह व्रती महिलाओं ने विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके साथ ही व्रत का पारण कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और आरोग्य की कामना की। घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। छठी मइया के पारंपरिक गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसी क्रम में क्षेत्र के फूली गांव स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के छठ घाट पर पूर्व ग्राम प्रधान विजय यादव भी पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान से उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर गांव और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर उनकी ओर से व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं की सेवा के लिए निशुल्क चाय का स्टॉल लगाया गया। पूजा-अर्चना के बाद घाट पर पहुंचे श्रद्धालुओं ने चाय ग्रहण की और इस सेवा कार्य की सराहना की। विजय यादव ने घाट पर मौजूद व्रती महिलाओं और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं है, बल्कि यह हमारी संस्कृति, परंपरा, आपसी सहयोग और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। ऐसे पर्व समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक खरीदने आया युवक, टेस्ट ड्राइव के बाहने लेकर फरार:लखनऊ में 3 महीने बाद पकड़ा गया, OLX पर देखकर पहुंचा था
    Next Article
    एस राजलिंगम बने कानपुर मंडल के मंडलायुक्त:के विजयेंद्र पंडियन का वाराणसी तबादला, एक साल 10 महीने रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment