Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बाइक से जा रही मां-बेटी को ट्रक ने रौंदा:अमरोहा में दावत से लौट रही थीं, पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहे पिता के सामने मौत

    9 hours ago

    1

    0

    यूपी के संभल में गुरुवार सुबह 6 बजे तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई। दोनों अमरोहा से दावत में शामिल होकर अपने गांव लौट रही थीं। बेटी बाइक चला रही थी, जबकि मां पीछे बैठी हुई थी। हादसा जिला मुख्यालय से 46 किमी दूर मातीपुर-जोया रोड पर असमोली में दारापुर चौराहे के पास हुआ। जहां ट्रक ने ओवरटेक करते समय बाइक को टक्कर मार दी। 200 मीटर के फासले पर दूसरी बाइक से आ रहे पिता और उनका साला पीछे से पहुंचे तो घटना का पता चला। बेटी की मौके पर मौत हो चुकी थी। इलाज के दौरान मां ने भी दम तोड़ दिया। तब तक ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। इसके बाद फरार ड्राइवर की तलाश में जुटी है। पूरी घटना विस्तार से… असमोली के अकबरपुर गहरा गांव के रहने वाले सरजीत पाल अपनी पत्नी अमलेश (50) और बेटी बेबीपाल (18) के साथ अमरोहा के समस्तीपुर में दावत में शामिल होने गए थे। साथ में उनका साला हैबतपुर निवासी पप्पू भी गया हुआ था। चारों लोग गुरुवार सुबह वापस गांव लौट रहे थे। एक बाइक पर सरजीत, उनका साला पप्पू जबकि, दूसरी बाइक पर बेटी बेबीपाल और पत्नी अमलेश बैठी थीं। बेबीपाल बाइक चला रही थी। तभी सुबह करीब 6 बजे मातीपुर-जोया रोड पर दारापुर चौराहे के पास ओवरटेक करते समय ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। बेटी के ऊपर से निकला ट्रक का पहिया बेबीपाल की बाइक में टक्कर लगते ही वह और उसकी मां दोनों सड़क पर गिर पड़ीं। ट्रक का पहिया बेबीपाल के ऊपर से गुजर गया, जबकि मां अमलेश बुरी तरह जख्मी हो गईं। भीड़ को आता देख ट्रक चालक मौके पर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। करीब 200 मीटर पीछे चल रहे सरजीत और उनका साला मौके पर पहुंचे, तब तक बेबीपाल की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल अमलेश को स्थानीय सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में ही अमलेश ने भी दम तोड़ दिया। रिश्तेदार करन सिंह ने बताया- बेबीपाल टांडा कोठी के रोशन सिंह चौहान स्मारक डिग्री कॉलेज में बीएससी फर्स्ट इयर में पढ़ती थी। वह चार बहनों और एक भाई में तीसरे नंबर पर थी। थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया- सड़क हादसे में बाइक सवार मां-बेटी की मौत हुई है। दोनों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। हादसे में शामिल ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। अभी परिजनों की ओर से शिकायत मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ----------------------------- ये खबर भी पढ़िए- 4 साल के मासूम पर ट्रक चढ़ा, सिर कटकर अलग:दादी समेत 3 की मौत, झांसी में ट्रक ने 200 मीटर घसीटा, शवों के टुकड़े बिखरे झांसी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को रौंद दिया। हादसे में महिला, उसके 4 साल के पोते समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पति की हालत नाजुक है। हादसा बुधवार रात 8:30 बजे जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर बबीना थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर के बाद ट्रक बाइक को 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:यूट्यृबर प्रज्ञा की अफसर बहन की हत्या; चंपत बोले- नृपेंद्र मनमानी करते थे; भाजपा विधायक बोलीं- पूजा से रोका गया
    Next Article
    बच्चे की एक आंख-दोनों पैर खा गया गुलदार:बिजनौर में घर के पास मिला शव, ट्यूशन से लौट रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment