Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बच्चे की एक आंख-दोनों पैर खा गया गुलदार:बिजनौर में घर के पास मिला शव, ट्यूशन से लौट रहा था

    9 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में गुलदार के हमले में 6 साल के बच्चे की मौत हो गई। उसका शव गुरुवार सुबह 8 बजे घर से 200 मीटर दूर खेत में पड़ा मिला। बच्चे के दोनों पैर और एक आंख गायब थी। गुलदार उसकी आधी गर्दन भी खा चुका था। पूरे शरीर पर घाव के निशान थे। बच्चे के परिवार वालों ने बताया कि वह बुधवार शाम को ट्यूशन के लिए घर से निकला था। 7 बजे तक घर नहीं लौटा तो उसकी तलाश शुरू की गई। पुलिस और वन विभाग की टीम ने भी बुधवार रातभर सर्च ऑपरेशन चलाया था। घटना जिला मुख्यालय से करीब 60 किमी दूर नजीबाबाद क्षेत्र की है। 3 तस्वीरें देखिए … अब पूरी घटना विस्तार से... नजीबाबाद थाना क्षेत्र के खुशहालपुर मडका गांव के रहने वाले भूदेव सिंह का बेटा नक्क्ष कश्यप उर्फ कल्लू (6) कक्षा 2 में पढ़ता था। बुधवार शाम वह रोज की तरह ट्यूशन पढ़ने गया था। पढ़ाई के बाद वह अकेले घर लौट रहा था। देर शाम तक जब नक्क्ष घर नहीं पहुंचा तो परिवारवालों को चिंता हुई। पहले उन्होंने रिश्तेदारों और आसपास के लोगों से उसके बारे में जानकारी की। जब कहीं पता नहीं चला तो शाम करीब 7 बजे परिवार वाले ग्रामीणों के साथ उसे तलाशने निकले। बच्चे का पता नहीं चला तो परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद सीओ नजीबाबाद आकांक्षा गौतम और थाना प्रभारी अमित कुमार पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। वन विभाग की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। रातभर खेत-जंगल खंगाले, सुबह बच्चे का शव मिला बच्चे की तलाश में पुलिस, वन विभाग और ग्रामीणों ने आसपास के खेतों, जंगल और रास्तों को खंगाला। रातभर अलग-अलग स्थानों पर सर्च अभियान चलाया गया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार सुबह करीब 8 बजे घर से करीब 200 मीटर दूर एक खेत में नक्क्ष का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिला। उसकी हालत देखकर ग्रामीणों ने गुलदार के हमले की आशंका जताई। बच्चे के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। ग्रामीणों के मुताबिक, गुलदार ने उसकी आंख और गर्दन पर भी हमला किया था। गांव वाले बोले- रास्तों पर लाइट नहीं, खतरा बना रहता है नक्क्ष का शव देखते ही उसकी मां बेटे के शव से लिपटकर रोने लगी। वह बार-बार उसका नाम पुकारती रही। बच्चे के पिता भू-देव सिंह मेट्रो रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। नक्क्ष के दो बड़े भाई भी हैं। घटना के बाद ग्रामीणों में वन विभाग और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी भी दिखाई दी। गांव की रहने वाली माया और नंदिनी राजपूत ने बताया कि रास्तों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइट नहीं है। रास्तों में अंधेरा रहने के कारण जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। गांव में गंदगी को लेकर कई बार शिकायत की गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने गुलदार के हमले के बाद सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की। घटना की जानकारी पर एसडीएम नजीबाबाद शैलेंद्र कुमार सिंह, तहसीलदार संतोष कुमार, नायब तहसीलदार अमित कुमार, वन क्षेत्राधिकारी रामकुमार और डिप्टी रेंजर हरगोविंद सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और अकेले खेतों या सुनसान रास्तों पर न जाने की सलाह दी है। घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में गुलदार को लेकर दहशत का माहौल है। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- 4 साल के मासूम पर ट्रक चढ़ा, सिर कटकर अलग:दादी समेत 3 की मौत, झांसी में ट्रक ने 200 मीटर घसीटा, शवों के टुकड़े बिखरे झांसी में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार एक परिवार को रौंद दिया। हादसे में महिला, उसके 4 साल के पोते समेत 3 लोगों की मौत हो गई। पति की हालत नाजुक है। हादसा बुधवार रात 8:30 बजे जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर बबीना थाना क्षेत्र में हुआ। टक्कर के बाद ट्रक बाइक को 200 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। 4 साल का बच्चा संस्कार उर्फ भानू (4) बाइक पर सबसे आगे बैठा था। ट्रक का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया। सिर और एक पैर धड़ से अलग हो गए। दादी उर्मिला का सिर कुचल गया। दोनों की मौके पर मौत हो गई। शवों के टुकड़े 50 मीटर तक बिखर गए। पढ़े पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बाइक से जा रही मां-बेटी को ट्रक ने रौंदा:अमरोहा में दावत से लौट रही थीं, पीछे दूसरी गाड़ी से आ रहे पिता के सामने मौत
    Next Article
    सूजा मारकर बाइक पंचर करने वाला हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड:वृंदावन में युवक ने 2 सवारी बिठाई थी; लोगों ने कहा- ये पुलिसवालों की गुंडई है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment