Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में IGRS रैंकिंग में प्रयागराज पुलिस बनी नंबर-1:कमिश्नर जोगेंद्र कुमार और एडिशनल कमिश्नर अजय पाल शर्मा की टीम का कमाल

    7 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट ने उत्तर प्रदेश सरकार की एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (IGRS) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। फरवरी 2026 की जारी रैंकिंग में प्रयागराज पुलिस ने यह उपलब्धि हासिल की। कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले सभी 39 थानों ने भी सामूहिक रूप से प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार के कुशल नेतृत्व और उनकी सख्त निगरानी का परिणाम है। उनके निर्देशन में शिकायतों के निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। यह सुनिश्चित किया गया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर और संतोषजनक ढंग से हो। पुलिस आयुक्त ने अधिकारियों को IGRS पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों को गंभीरता और पारदर्शिता से निपटाने के स्पष्ट निर्देश दिए थे। इस व्यवस्था को प्रभावी बनाने में एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके मार्गदर्शन में शिकायतों की नियमित समीक्षा की गई और लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने की रणनीति तैयार की गई। पुलिस उपायुक्त यमुनानगर (नोडल IGRS) और सहायक पुलिस आयुक्त/प्रभारी IGRS द्वारा भी लगातार निगरानी की गई, जिससे शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो सका। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, IGRS पोर्टल जनता को अपनी समस्याएं सीधे शासन और प्रशासन तक पहुंचाने का माध्यम प्रदान करता है। ऐसे में शिकायतों का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रयागराज पुलिस ने इस दिशा में कार्य करते हुए जनता के विश्वास को मजबूत करने का प्रयास किया है। पुलिस कमिश्नरेट की इस उपलब्धि को पुलिस विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी जनता की शिकायतों के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास और मजबूत हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मझिया जाफरपुर प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज:वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में डीएम ने की कार्रवाई, जांच समिति गठित
    Next Article
    बिजली कर्मचारियों का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन:गाजीपुर में धरना, इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 वापस लेने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment