Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली कटौती को लेकर आधी रात को प्रदर्शन:रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर ग्रामीणों ने जाम लगाया, 10 दिन से अंधेरे में डूबे गांव

    1 hour ago

    1

    0

    रायबरेली के ऊंचाहार में बिजली संकट को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा अब सड़कों पर दिखाई देने लगा है। लगभग 10 दिन पहले आए चक्रवाती तूफान ने इलाके में भारी तबाही मचाई थी, जिससे बड़ी संख्या में बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। इसके परिणामस्वरूप नरवा सहित आसपास के कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। लगातार बिजली आपूर्ति ठप रहने से परेशान ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया। सैकड़ों ग्रामीण ऊंचाहार विद्युत उपकेंद्र पहुंचे और विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने बिजली बहाल करने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने ऊंचाहार चौराहे पर पहुंचकर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे को पूरी तरह जाम कर दिया। हाईवे जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक बाधित रहा। प्रदर्शनकारी हाथों में तख्तियां लेकर बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे और जल्द बिजली बहाली की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही ऊंचाहार पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क से हटाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। हालांकि, ग्रामीण अभी भी ऊंचाहार विद्युत उपकेंद्र पर डटे हुए हैं और बिजली आपूर्ति बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में बिना बिजली के रहना बेहद मुश्किल हो गया है। पानी की समस्या, बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन पूरी तरह प्रभावित हो चुका है। विद्युत विभाग का कहना है कि बिजली बहाली का कार्य जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में चलती कार पर गिरा पेड़:महिला समेत तीन घायल, आंधी-तूफान के कारण हुआ हादसा; बालाजी से लौट रहा था परिवार
    Next Article
    नौतपा की तपिश से 72 घंटे बाद राहत के आसार:मेरठ में सुबह से ही चल रही लू ने बढ़ाया हीटस्ट्रोक का खतरा, बाजारों में सन्नाटा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment