Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नौतपा की तपिश से 72 घंटे बाद राहत के आसार:मेरठ में सुबह से ही चल रही लू ने बढ़ाया हीटस्ट्रोक का खतरा, बाजारों में सन्नाटा

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ में नौतपा की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। आसमान से बरसती आग और चिलचिलाती धूप के कारण सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरने लगा है। दोपहर के समय हालात ऐसे हो रहे हैं कि जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटों के बाद मौसम में कुछ राहत मिलने की संभावना जताई है, लेकिन तब तक गर्मी और लू का प्रकोप जारी रहने के आसार हैं। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण दिनभर लोगों को उमस और बेचैनी का सामना करना पड़ा। खासकर दोपहर के समय लू के थपेड़ों ने हालात और मुश्किल बना दिए। वहीं आज का अधिकतम तापमन 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है जो कल से अधिक रहेगा। गर्मी का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर के समय बाजारों में भीड़ कम हो रही है और लोग धूप से बचने के लिए सिर और चेहरा ढंककर निकल रहे हैं। वहीं, सड़क किनारे ठंडे पेय पदार्थ, शिकंजी, गन्ने का रस और नारियल पानी की दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ गई है। अस्पतालों और क्लीनिकों में भी गर्मी से संबंधित समस्याओं के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। डॉक्टरों के अनुसार डिहाइड्रेशन, सिरदर्द, थकान और चक्कर आने जैसी शिकायतें आम हो गई हैं। चिकित्सकों ने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि नौतपा के दौरान सूर्य की किरणें सीधे पड़ने के कारण तापमान में तेजी आती है। उन्होंने कहा कि अगले दो से तीन दिनों तक मौसम का यही मिजाज बना रह सकता है और तापमान में और बढ़ोतरी संभव है। इसके चलते दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी लोगों को परेशान करेगी। हालांकि, 48 से 72 घंटे बाद हवाओं की दिशा में बदलाव और हल्के बादल बनने से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रशासन की ओर से भी लोगों से सतर्क रहने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली कटौती को लेकर आधी रात को प्रदर्शन:रायबरेली-प्रयागराज हाईवे पर ग्रामीणों ने जाम लगाया, 10 दिन से अंधेरे में डूबे गांव
    Next Article
    गाजीपुर कोडीन कफ सिरप केस, शुभम सिंह की जमानत खारिज:अदालत ने याचिका ठुकराई; दूसरा आरोपी गाजीपुर लाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment