Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली खंभे में उतरे करंट से 2 मवेशियों की मौत:जाजमऊ में 4 बच्चे बाल-बाल बचे, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ के बुढ़ियाघाट इलाके में शुक्रवार दोपहर करीब 2:30 बजे बिजली के खंभे में करंट उतरने से बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से दो मवेशियों की मौत हो गई, जबकि पास में खेल रहे चार बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए, हालांकि वे सुरक्षित बच निकले। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। मृत मवेशियों में कल्लू की गाय और नईमुद्दीन का बकरा शामिल है। वहीं, करंट की चपेट में आए बच्चों की पहचान मोहम्मद जैन (9), आसिफ (10), ईशान (8) और सुलेमान (12) के रूप में हुई। बच्चों के अनुसार, वे बकरे को तड़पता देख उसे बचाने पहुंचे थे, तभी उन्हें करंट का झटका लगा। घबराकर वे तुरंत वहां से भागे और किसी तरह अपनी जान बचाई। एक महीने से हो रही थी शिकायत स्थानीय निवासी कामरान, साहेबेआलम, इमरान और सलमान ने बताया कि पिछले एक महीने से बिजली के खंभे में करंट उतरने की शिकायतें लगातार केस्को से की जा रही थीं। इसके बावजूद अधिकारियों की ओर से केवल आश्वासन दिया गया और समस्या का समाधान नहीं किया गया। मुख्य मार्ग पर बना रहता है खतरा निवासियों के मुताबिक, बुढ़ियाघाट का यह मुख्य मार्ग है, जहां करीब 30 हजार की आबादी रहती है। रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल, कोचिंग और मदरसे जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरते हैं। दिनभर बच्चे खंभे के आसपास खेलते रहते हैं, जिससे बड़े हादसे का खतरा बना रहता है। सूचना पर पहुंचे कर्मचारी, अधिकारी नदारद घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्रीय लोगों ने जेई सतेंद्र यादव को फोन किया। सूचना पर बिजलीकर्मी मौके पर पहुंचे, लेकिन कोई जिम्मेदार अधिकारी नहीं आया। इस पर लोगों ने नाराजगी जताते हुए जेई को मौके पर बुलाने की मांग की। पुलिस ने कराया शांत, समाधान का आश्वासन सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत कराया। जेई सतेंद्र यादव ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसे न हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक करेंगे प्रदर्शन:एटा में 13 अप्रैल को दर्जनों संगठन निकालेंगे मशाल जुलूस
    Next Article
    इंटरलॉकिंग उखड़वाकर डीएम ने चेक की रोड की क्वालिटी:खामियां मिलने पर जेई को नोटिस, ठेकेदार के भुगतान में कटौती के निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment