Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटरलॉकिंग उखड़वाकर डीएम ने चेक की रोड की क्वालिटी:खामियां मिलने पर जेई को नोटिस, ठेकेदार के भुगतान में कटौती के निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने शुक्रवार दोपहर मिश्रिख क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गृह विभाग के अंतर्गत थाना सदना की पुलिस चौकी कैलाश आश्रम में बन रहे अनावासीय भवनों की गुणवत्ता पर सख्ती दिखाई। जिलाधिकारी ने चौकी परिसर में कराई गई इंटरलॉकिंग की जांच कराई, जिसमें गंभीर खामियां सामने आईं। इंटरलॉकिंग के नीचे निर्धारित मानकों के अनुसार बजरी न पाए जाने पर उन्होंने तत्काल इंटरलॉकिंग को उखड़वाने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित ठेकेदार के भुगतान में कटौती करने और नोटिस जारी करने का आदेश भी दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि जूनियर इंजीनियर (जेई) द्वारा पूर्व में किए गए निरीक्षण में इन कमियों को नजरअंदाज किया गया था। इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित जेई को भी नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही पूरी इंटरलॉकिंग को दोबारा सही मानकों के अनुसार करवाने की बात कही। चौकी परिसर के अंदर निर्माणाधीन हवालात का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने शौचालय सहित अन्य निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ और तय समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण में केवल मानक और अच्छी गुणवत्ता वाली सामग्री का ही प्रयोग सुनिश्चित किया जाए। इसके अलावा जिलाधिकारी ने विकास खंड मछरेहटा की ग्राम पंचायत अनोगी में युवा कल्याण विभाग द्वारा बनाए जा रहे ग्रामीण स्टेडियम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेडियम का निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीण युवाओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली खंभे में उतरे करंट से 2 मवेशियों की मौत:जाजमऊ में 4 बच्चे बाल-बाल बचे, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
    Next Article
    कानपुर देहात में युवक का फंदे से लटका मिला शव:हत्या का आरोप लगाकर परिजनों ने किया हंगामा, सिपाही ने महिलाओं को मारा थप्पड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment