Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजली विभाग के JE को नमाजियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:शामली में बाइक लूटी, बोले- रात में क्यों नहीं आए, हमारी बकरीद थी

    11 hours ago

    1

    0

    शामली में बिजली कटौती से गुस्साए नमाजियों ने जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वह ट्रांसफॉर्मर सही कराने के लिए टीम के साथ पहुंचे थे। गांव वालों ने जेई को लात-घूसे और जमकर थप्पड़ मारे। पिटाई से जेई बेहोश हो गए। इसके बाद हमलावरों ने उनकी बाइक लूट ली। लाइनमैन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेई को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें 20-25 लोग जेई से धक्का-मुक्की करते दिख रहे। घटना जिला मुख्यालय से 14 किमी दूर कैराना के गोगवान गांव की है। मारपीट की 3 तस्वीरें… अब पूरा मामला पढ़िए… गोगवान गांव में बुधवार रात करीब 11 बजे 100 एमवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। ग्रामीणों ने रात में ही बिजली घर पर कई बार फोन किया। लेकिन कोई भी कर्मचारी ट्रांसफॉर्मर की खराबी देखने के लिए नहीं पहुंचा। बिजली गुल होने के कारण गांव वाले रातभर भीषण गर्मी में बिलबिलाते रहे। सुबह करीब 5:30 बजे जेई प्रेम सिंह अपनी टीम और लाइनमैन साबिर के साथ गांव पहुंचे और ट्रांसफार्मर ठीक कराया। तभी सुबह करीब 7 बजे गांव के 10 लोगों ने उन्हें घेर लिया। गांव वालों ने नमाजियों को बुलाया गांव वालों और जेई में बहस चल रही थी, तभी करीब 20-25 की संख्या में अन्य लोग नमाज अदा करके पहुंच गए। जेई को बहस करता देख वे गुस्सा हो गए और धक्का-मुक्की करने लगे। इसी दौरान कुछ लोगों ने जेई को दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। इसमें कई महिलाएं भी शामिल थीं। कुछ ही देर में जेई प्रेम सिंह बेहोश हो गए। मामले की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी समय पाल अत्री फोर्स लेकर गांव में पहुंचे। जेई को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों के मुताबिक, जेई को सीने-सिर में अंदरूनी चोटें आई हैं। बोले- बिजली कटौती से बकरीद की तैयारी नहीं कर सके ग्रामीणों ने कहा- गुरुवार को हमारी बकरीद है। रात में ही बिजली गुल हो गई। ढेर सारी तैयारियां करनी थी। लेकिन बिजली न होने के कारण सब अधूरा ही रह गया। हम रात में भी बिजली विभाग के अधिकारियों से ट्रांसफॉर्मर बदलने की गुजारिश करते रहे। लेकिन बिजलीघर पर न किसी ने फोन उठाया और न ही रातभर कोई कर्मचारी गांव में बिजली की समस्या देखने आया। गुरुवार सुबह जब बिजली विभाग की टीम पहुंची तो हमने शिकायत की। लेकिन हमारी की बात सुनने के बजाय, वे हम लोगों से ही बहस और बदतमीजी करने लगे। JE बोले- दबंगों ने प्लानिंग से हमला किया जेई प्रेम सिंह ने बताया- रात में गांव के लोगों की शिकायत मिली थी कि ट्रांसफॉर्मर जल गया है। सुबह 5 ही बजे मैं टीम लेकर ट्रांसफॉर्मर ठीक करने पहुंच गया था। ट्रांसफॉर्मर सही करवाने के बाद लौट रहा था। तभी गांव के अजमद मंसूरी और शौकत ने रोक लिया। साथ में 3-4 महिलाएं और कुछ अन्य लोग भी थे। कहने लगे- रात में क्यों नहीं सुधारने आए। मैं लोगों को समझा ही रहा था, तब तक वे गाली-गलौज पर उतर आए। मैंने विरोध किया तो मुझे पीटना शुरू कर दिया। वहीं पास में नमाज पढ़ रहे लोगों को भी बुला लिया। 50-60 लोग इकट्‌ठा हो गए। मुझे दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूंसे से बुरी तरह पीटा। मैं बेहोश हो गया। उन लोगों ने मेरी बाइक भी लूट ली। मुझे छोड़कर सिर्फ जेई पर टूटे लोग- लाइनमैन लाइनमैन शाबिर ने बताया- मैं जेई साहब के साथ में था। हम ट्रांसफॉर्मर बनाकर लौट रहे थे। गांव के शौकत और अन्य लोगों ने जबरन बाइक रुकवाकर हमें रोक लिया। मैं बाइक के पास ही था। लेकिन सभी लोग सिर्फ जेई साहब को ही पीट रहे थे। मैंने रोकने की कोशिश की, पर वे नहीं माने। मैंने ही पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया- गोगवान गांव में बिजली विभाग के जेई को पीटने का मामला सामने आया है। अब तक कोई शिकायत नहीं मिली है। लेकिन एक पिटाई का वीडियो मिला है। आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लखनऊ में जेई से मारपीट, कुत्ते से कटवाया लखनऊ में बिजली चोरी की जांच करने गई टीम पर लोगों ने हमला कर दिया। हमलावरों ने टीम में शामिल जेई और कर्मचारियों को दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों और बेलचे से पीटा। जेई पर जर्मन शेफर्ड कुत्ता छोड़ दिया। कुत्ते ने उन्हें बुरी तरह नोच डाला। बिजली विभाग की टीम ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। हमले में जेई समेत 5 बिजलीकर्मी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना बुधवार शाम की जानकीपुरम इलाके की है। जेई अशोक कुमार ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। दरअसल, बिजली विभाग को कई दिनों से जानकीपुरम में बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी। बुधवार शाम करीब 4 बजे जेई अशोक कुमार 5 लोगों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पूरी खबर पढ़ें… ----------------- ये खबर भी पढ़िए… लखनऊ में प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, CCTV:ऑफिस के सामने ताबड़तोड़ फायरिंग की, बाइक से भागे दोनों बदमाश लखनऊ में बुधवार दोपहर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह अपने ऑफिस के सामने मोबाइल से बात कर रहे थे। तभी बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। आसपास के लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर को अपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वारदात पीजीआई थानाक्षेत्र के कल्ली पश्चिम इलाके की है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    22 साल नौकरी करने वाले ITI के तीन लिपिक बर्खास्त:प्रयागराज, लखनऊ और मिर्जापुर में तैनाती, फर्जीवाड़े से ली थी नौकरी
    Next Article
    मेरठ दंगे में बशीर बद्र का घर जला दिया था:तब कहा था- लोग टूट जाते हैं एक घर बनाने में, तुम तरस नहीं खाते बस्तियां जलाने में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment