Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर का हैंडबाल-बास्केटबॉल में दबदबा:पुलिस लाइन में दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर पुलिस लाइन में चल रही तीन दिवसीय अंतर्जनपदीय पुलिस हैंडबाल क्लस्टर (महिला/पुरुष) हैंडबाल व बास्केटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बिजनौर टीम का दबदबा रहा। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई रोमांचक मुकाबले जीते। गुरुवार को पुरुष हैंडबाल मुकाबलों में संभल ने बरेली को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में रामपुर ने बदायूं पर 1-0 से जीत दर्ज की। शाहजहांपुर और पीलीभीत के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में शाहजहांपुर ने 4-3 से बाजी मारी, जबकि मुरादाबाद ने अमरोहा को 1-0 से पराजित किया। दिन का सबसे चर्चित मुकाबला मेजबान बिजनौर और संभल के बीच खेला गया। इसमें बिजनौर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संभल को 7-0 से एकतरफा मात दी। महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में भी खिलाड़ियों का जोश देखने को मिला। पहले मैच में शाहजहांपुर ने बरेली को 2-0 से हराया। दूसरे मैच में बिजनौर ने रामपुर को 3-0 से पराजित कर अपनी दावेदारी मजबूत की। महिला बास्केटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबले में बिजनौर और शाहजहांपुर आमने-सामने थे। बिजनौर की टीम ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह बनाई। खिलाड़ियों के उत्साह और तालमेल ने दर्शकों का मन मोह लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में ई-रिक्शा में बैठी महिला से मंगलसूत्र छीना:बाइक सवार दो बदमाश फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
    Next Article
    कैनविज कंपनी ने अंबेडकरनगर में की 2.60 करोड़ की ठगी:182 लोगों से धोखाधड़ी मामले में 7 आरोपियों पर FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment