Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कैनविज कंपनी ने अंबेडकरनगर में की 2.60 करोड़ की ठगी:182 लोगों से धोखाधड़ी मामले में 7 आरोपियों पर FIR दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    अंबेडकरनगर में कैनविज कंपनी ने 182 लोगों से लगभग 2 करोड़ 60 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। कंपनी पर पूरे देश में करीब 1200 करोड़ रुपये की ठगी का आरोप है। इस मामले में भीटी थाने में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कंपनी ने कम समय में धन दोगुना करने का लालच देकर लोगों को ठगा। जालसाजों ने लोगों को लुभाने के लिए समय-समय पर अपनी रणनीतियां बदलीं। जिले में इब्राहिमपुर के एनवां बाजार निवासी रवींद्र पटेल को पहला शिकार बनाया गया, जिन्हें बाद में एजेंट के रूप में इस्तेमाल किया गया। रवींद्र पटेल से 9,500 रुपये जमा कराए गए, जिसके बदले उन्हें कोट-पैंट और गोवा ट्रिप का वादा किया गया। लोगों का विश्वास जीतने के लिए अकबरपुर के एक होटल में लगातार सेमिनार आयोजित किए गए। शुरुआत में 9,500 रुपये की योजना चलाई गई, जिसे छह माह बाद बंद कर दिया गया। इसके बाद 18,000 रुपये की एफडी स्कीम लाई गई, जिसमें ढाई साल में 64,000 रुपये देने का वादा था। यह योजना 2023 में बंद कर दी गई। अंत में 'एफआईएनआई' नाम से एक नई योजना शुरू की गई, जिसमें 12,000 रुपये जमा करने और दो नए सदस्य जोड़ने पर 800 रुपये कमीशन व 24 माह तक दो हजार रुपये देने का दावा किया गया। कुछ समय तक भुगतान के बाद यह स्कीम भी बंद कर दी गई। अकेले रवींद्र पटेल और उनकी टीम के 32 लोगों से जालसाजों ने 71 लाख रुपये का निवेश कराकर हड़प लिया। एनवां निवासी रवींद्र पटेल ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर जांच सीओ भीटी को सौंपी गई। जांच पूरी होने के बाद भीटी थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई है। नामजद आरोपियों में बरेली जिले के बारादरी थाना अंतर्गत शाहदाना स्टेडियम रोड निवासी कन्हैया गुलाटी, उसकी पत्नी राधिका गुलाटी, पुत्र गोपाल गुलाटी, साले आशीष महाजन व उसकी पत्नी किमी महाजन शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, अयोध्या के भीटी का पुरवा दर्शननगर निवासी और गोंडा के नवाबगंज अशोकपुर निवासी कृष्ण कुमार वर्मा के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर का हैंडबाल-बास्केटबॉल में दबदबा:पुलिस लाइन में दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले
    Next Article
    चित्रकूट में तिलहन उत्पादन पर राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित:नानाजी देशमुख की पुण्यतिथि पर आत्मनिर्भरता और किसान समृद्धि पर मंथन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment