Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में ई-रिक्शा में बैठी महिला से मंगलसूत्र छीना:बाइक सवार दो बदमाश फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

    12 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के गोला क्षेत्र में दिनदहाड़े छिनैती की घटना सामने आई है। गुरुवार दोपहर ई-रिक्शा में बैठकर घर जा रही एक महिला के गले से बाइक सवार दो बदमाशों ने करीब 1 लाख 20 हजार रुपये कीमत का मंगलसूत्र झपट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़िता की पहचान गगहा थाना क्षेत्र के सकरी गांव निवासी इंद्रावती देवी पत्नी बलवीर के रूप में हुई है। इंद्रावती देवी चार दिन पहले गोला थाना क्षेत्र के झरकटा गांव स्थित अपने मायके आई थीं। गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर सकरी वापस जाने के लिए निकली थीं। दोपहर लगभग 1 बजे वह अपने पुत्र पीयूष के साथ गोपालपुर चौराहे से एक सफेद ई-रिक्शा में बैठकर गोला के लिए रवाना हुईं। इंद्रावती देवी ई-रिक्शा में किनारे बैठी थीं। करीब सवा एक बजे जैसे ही ई-रिक्शा विसरा पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने अचानक महिला के गले से मंगलसूत्र खींच लिया। मंगलसूत्र बचाने के प्रयास में महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह ई-रिक्शा से नीचे गिर पड़ीं। इस दौरान उन्हें चोटें आईं और उनका मोबाइल सड़क पर गिरकर क्षतिग्रस्त हो गया। बदमाश मंगलसूत्र लेकर तेजी से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया और ई-रिक्शा चालक से बदमाशों का पीछा करने को कहा, लेकिन वे भाग निकले। चंद चौराहे पर रोती हुई महिला को देख पुलिस बूथ पर तैनात होमगार्ड जवानों ने उनसे पूछताछ की और उन्हें ऑटो से गोला थाने भेजा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राकेश रौशन सिंह और क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने गोपालपुर चौराहे से लेकर विसरा पेट्रोल पंप तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में दोनों संदिग्ध गोपालपुर चौराहे पर नजर आ रहे हैं और ई-रिक्शा का पीछा करते भी दिख रहे हैं। पीड़िता ने देर रात थाने में तहरीर दे दी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी दरवेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। संदिग्धों की पहचान कर उन्हें ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही घटना का अनावरण कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    द ग्रेट खली बोले- ब्लॉग बनाना एक बीमारी:फर्रुखाबाद में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल, युवाओं को दिया फिटनेस मंत्र
    Next Article
    बिजनौर का हैंडबाल-बास्केटबॉल में दबदबा:पुलिस लाइन में दूसरे दिन हुए रोमांचक मुकाबले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment