Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर की मस्जिद में प्राचीन कुएं को लेकर विवाद:गांव में सन्नाटा, हिंदू संगठन ने हनुमान चालीसा का किया था आह्वान; प्रशासन जांच में जुटा

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनखला गांव में मस्जिद परिसर के एक कुएं को लेकर विवाद गहरा गया है। हिंदू रक्षक दल का दावा है कि यह कुआं प्राचीन है। विवाद को देखते हुए मंगलवार सुबह से ही गांव और मस्जिद के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। बुधवार को गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा रहा। प्रशासन के अधिकारी इस मामले की जांच की बात कह रहे हैं। बुधवार को गांव में पूरी तरह शांति बनी रही। गांव की गलियों में इक्का-दुक्का लोग ही नजर आए, हालांकि मीडियाकर्मी बड़ी संख्या में मौजूद थे। अब गांव में पुलिस बल तैनात नहीं है। दरअसल, करीब तीन हफ्ते पहले बनखला गांव की मस्जिद परिसर में बने प्राचीन कुएं पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कुछ लोगों ने प्रशासन से शिकायत की थी। शिकायत में कहा गया था कि कुएं पर शौचालय और बाथरूम बना दिए गए हैं। शिकायत करने वालों ने कब्जा हटाने की मांग की थी। हिंदू रक्षक दल ने मंगलवार को मस्जिद परिसर में हनुमान चालीसा का पाठ करने का ऐलान किया था। सोमवार को प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के बयान दर्ज किए। मंगलवार सुबह ही पुलिस ने गांव आने-जाने वाले रास्तों पर पहरा लगा दिया था और भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था। महिलाएं कुआं पूजन और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम करती थीं इसी बीच, हिंदू रक्षक दल के कार्यकर्ता और हिंदू सनातनी लोग पास के गांव लक्खुवाला पहुंचे। वहां कोतवाली देहात थाने की पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने हिंदू रक्षक दल के जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी को समझाया। इसके बाद एक प्रतिनिधिमंडल को एसपी कार्यालय ले जाया गया, जहां तहसील की टीम भी मौजूद थी। वहां एसपी से उनकी बातचीत हुई। हिंदू रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित हिंदू और जिलाध्यक्ष कौशिक त्यागी अपनी टीम के साथ मंगलवार को पास के गांव लक्खुवाला पहुंचे थे। ललित ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह कुआं बहुत पुराना है। यहां पहले महिलाएं कुआं पूजन और दूसरे धार्मिक कार्यक्रम करती थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा उनकी बात न सुने जाने पर उत्तराखंड और यूपी की इकाइयों ने हनुमान चालीसा पाठ का आह्वान किया था। ललित ने बताया कि पुलिस प्रशासन ने मामले की विधिवत जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए तीन दिन का समय मांगा है। ललित ने चेतावनी दी कि अगर तय समय में प्रशासनिक कार्रवाई नहीं हुई, तो संगठन आगे का रुख तय करेगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में पूरी तरह शांति है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है। उधर बिजनौर जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह एडीएम प्रशासन अंशिका दीक्षित ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उधर इस मामले में मुस्लिम पक्ष के लोगों से जब बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कैमरे पर बात करने से मना कर दिया। लेकिन ऑफ कैमरा उनका साफ तौर पर कहना था कि गांव में शांति बनी रहे इसके लिए वह पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों के साथ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'एक सवाल से अटकी नौकरी, ससुराल ने घर से निकाला':अभ्यर्थी बोली- जहर का कटोरा दिया, 2,248 अभ्यर्थियों को अब भी नियुक्ति का इंतजार
    Next Article
    मऊ में किसान नेता को जान से मारने की धमकी:कैमरे के सामने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप, एसपी से शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment