Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में किसान नेता को जान से मारने की धमकी:कैमरे के सामने गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार का आरोप, एसपी से शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    मऊ में भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय महासचिव नरेंद्र सिंह ने एक व्यक्ति पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि यह धमकी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर की गई शिकायत के बाद मिली है। नरेंद्र सिंह ने बुधवार को 1 बजे इस मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र दिया है। उन्होंने एफआईआर दर्ज करने, जांच करने और सुरक्षा देने की मांग की है। उनके मुताबिक, उन्होंने जनहित में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। किराना स्टोर पर खाद्य पदार्थों की जांच इस शिकायत के बाद खाद्य विभाग की टीम ने मद्धेशिया किराना स्टोर पर खाद्य पदार्थों की जांच की। यह स्टोर कांता प्रसाद का है। अधिकारियों के कहने पर नरेंद्र सिंह भी जांच के दौरान वहां मौजूद थे। आरोप है कि जांच के समय कांता प्रसाद के बेटे रामेश्वर प्रसाद मद्धेशिया ने अधिकारियों के सामने ही नरेंद्र सिंह के साथ गाली-गलौज और गलत व्यवहार किया। नरेंद्र सिंह का कहना है कि रामेश्वर प्रसाद मद्धेशिया ने उन्हें कैमरे के सामने जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना का वीडियो उनके पास है, जिसे वे सबूत के तौर पर पुलिस को दे सकते हैं। नरेंद्र सिंह ने अपने शिकायत पत्र में कहा है कि उन्होंने यह शिकायत किसी निजी फायदे या विवाद के लिए नहीं की थी। बल्कि, इसका मकसद जनहित में खाद्य पदार्थों की जांच करना और खराब या प्रतिबंधित सामान की बिक्री रोकना था। परिवार को जान का खतरा बताया उन्होंने आरोप लगाने वाले पक्ष से खुद को और अपने परिवार को जान का खतरा बताया है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से वीडियो फुटेज और दूसरे सबूतों की जांच करके एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही, उन्होंने अपने और परिवार की सुरक्षा पक्की करने का अनुरोध किया है। नरेंद्र सिंह ने कहा कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे और सभी सबूत पेश करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर की मस्जिद में प्राचीन कुएं को लेकर विवाद:गांव में सन्नाटा, हिंदू संगठन ने हनुमान चालीसा का किया था आह्वान; प्रशासन जांच में जुटा
    Next Article
    जेल से थाना पहुंची दवा कारोबारी की हत्यारोपी बहू:चेहरा छिपाती रही, कानपुर पुलिस ने तीनों हत्यारोपी को 24 घंटे की रिमांड पर लिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment