Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर के स्योहारा में लोकतंत्र सेनानी का निधन:राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई, नम आंखों से उमड़ा जनसैलाब

    4 hours ago

    1

    0

    स्योहारा के वरिष्ठ लोकतंत्र सेनानी पवन रस्तौगी का 70 वर्ष की आयु में बीमारी के चलते निधन हो गया। उन्होंने शुक्रवार को मेरठ के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। सामाजिक, राजनीतिक और व्यापारिक संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे स्योहारा के लिए अपूरणीय क्षति बताया। मेरठ में ली अंतिम सांस परिजनों के अनुसार पवन रस्तौगी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका उपचार मेरठ में चल रहा था। शुक्रवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन की सूचना मिलते ही परिजन और समर्थक मेरठ के लिए रवाना हो गए। देर शाम उनका पार्थिव शरीर स्योहारा लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार शनिवार को मुरादाबाद रोड स्थित श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। बिजनौर से आई पुलिस गार्द ने शोक सलामी दी। इस दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी अभय कुमार पांडे ने पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजकीय परंपरा के तहत राष्ट्रीय ध्वज उनके पुत्र वैभव रस्तौगी को ससम्मान सौंपा गया। यह क्षण बेहद भावुक रहा। उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं और वातावरण ‘पवन रस्तौगी अमर रहें’ के नारों से गूंज उठा। अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब पवन रस्तौगी की अंतिम यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। विधायक पुत्र प्रियंकर राणा, नायब तहसीलदार विजय कुमार, इंस्पेक्टर दिनेश कुमार, शहर इंचार्ज संजय त्यागी, विभाग कार्यवाह मुकेश कुमार, देशबंधु, संजय जैन, डॉ. राजबहादुर शर्मा, कांता प्रसाद पुष्पक, डॉ. यज्ञदत्त गौड़, मुकेश रस्तौगी, आशीष माहेश्वरी, संजीव गर्ग, हैरी गुर्जर, सुरेंद्र अरोड़ा, राहुल मिगलानी और विनोद रस्तौगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि पवन रस्तौगी ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष किया और समाज को एकजुट रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। लोकतंत्र और समाज सेवा के प्रति समर्पित जीवन पवन रस्तौगी को क्षेत्र में लोकतंत्र सेनानी के रूप में विशेष सम्मान प्राप्त था। उन्होंने जनहित के मुद्दों पर हमेशा मुखर भूमिका निभाई। सामाजिक समरसता, नागरिक अधिकारों और लोकतांत्रिक परंपराओं की मजबूती के लिए वे निरंतर सक्रिय रहे। उनका स्वभाव मिलनसार और व्यवहार सरल था। वे हर वर्ग के लोगों से सहज रूप से जुड़ जाते थे। यही कारण था कि उनके निधन पर सभी वर्गों के लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया। क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति स्थानीय लोगों का कहना है कि पवन रस्तौगी का जाना स्योहारा के लिए बड़ी क्षति है। वे न केवल एक लोकतंत्र सेनानी थे, बल्कि समाज को दिशा देने वाले मार्गदर्शक भी थे। उनकी अंतिम विदाई में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण थी कि उन्होंने अपने जीवन में कितनी व्यापक छाप छोड़ी। नम आंखों और भारी मन से स्योहारा ने अपने एक सम्मानित नागरिक को अंतिम विदाई दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वृद्ध माता-पिता को वृद्धाश्रम भेजने की शर्त क्रूरता:जज बोले- यह भारतीय संस्कृति का अपमान, पत्नी पर लगाया एक लाख का जुर्माना, तलाक़ मंजूर किया
    Next Article
    बेटी के जन्म के 15 दिन बाद पिता की मौत:झांसी में डंपर के पीछे घुसा ट्रक, दो साल पहले ही शादी हुई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment