Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में नहीं हुई कार्रवाई:दिव्यांग संगठन के अध्यक्ष ने एसपी से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की

    16 hours ago

    1

    0

    बिजनौर में दिव्यांग संगठन के अध्यक्ष एम.आर. पाशा की अगुवाई में मंगलवार को कई लोग पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय पहुंचे। उन्होंने एक पीड़ित महिला के साथ मिलकर नजीबाबाद थाने में दर्ज नाबालिग से गलत हरकत के मामले में तीन महीने बाद भी आरोपी पर कार्रवाई न होने की शिकायत की और तत्काल कार्रवाई की मांग की। पीड़ित महिला ने एसपी को एक प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें तीन महीने पहले नजीबाबाद थाने में दर्ज मामले में आरोपी की गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। प्रार्थना पत्र में पीड़िता की मां ने नजीबाबाद थाना प्रभारी पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। एम.आर. पाशा ने बताया कि उन्हें बिजनौर की एक पीड़ित महिला का मामला संज्ञान में आया था। महिला की नाबालिग बेटी के साथ गलत कार्य हुआ था, जिसके संबंध में तीन महीने पहले नजीबाबाद थाने में मामला दर्ज किया गया था। हालांकि, इतने समय बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पाशा ने कहा कि इसी मामले को लेकर वे महिला के साथ एसपी कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि एसपी ने उन्हें मामले में कार्रवाई का पूरा आश्वासन दिया है। पाशा ने चेतावनी दी कि यदि पीड़ित महिला और उसकी बच्ची को न्याय नहीं मिला, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मामले में नजीबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल कुमार ने जानकारी दी कि केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ बार चुनाव: हाईकोर्ट बेंच की मांग 40 साल पुरानी:वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने कहा- केंद्र-प्रदेश में एक सरकार, फिर भी समाधान नहीं, अब उम्मीद भी नहीं
    Next Article
    प्रयागराज जंक्शन पर 9 मुकदमों में वांछित अपराधी गिरफ्तार:जीआरपी ने कानपुर के हिस्ट्रीशीटर रेहान को चोरी के मोबाइल संग दबोचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment