Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा:हजारों मुसलमानों ने देश में अमन-शांति और तरक्की के लिए दुआएं मांगी

    2 hours ago

    1

    0

    बिजनौर जिले में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शांतिपूर्वक अदा की गई। जिले भर की सैकड़ों मस्जिदों में हजारों मुस्लिम समुदाय के लोगों ने नमाज पढ़ी और देश में अमन, शांति तथा तरक्की के लिए दुआएं मांगी। इस्लाम में जुमे की नमाज का विशेष महत्व है, खासकर रमजान के पवित्र महीने में। रमजान का यह दूसरा जुमा था, जिसके लिए मुस्लिम समुदाय के लोग सुबह से ही तैयारियों में जुटे थे। मस्जिदों में भी विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया था। दोपहर 12:45 बजे से 2:30 बजे के बीच जिले की सैकड़ों मस्जिदों में नमाज अदा की गई। बिजनौर शहर में मदनी मस्जिद, अक्सा मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद, इमली वाली मस्जिद, चाहशीरी वाली मस्जिद, स्टेशन वाली मस्जिद और मिरदगान वाली जामा मस्जिद सहित कई प्रमुख मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद, बड़ी संख्या में लोग बाजारों की ओर निकले, जहां उन्होंने इफ्तार के लिए फल, दूध, दही, चाट पकौड़ी और अन्य घरेलू आवश्यक सामग्री खरीदी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामपुर की एमएन इंडस्ट्री पर 29 घंटे से आयकर छापा:सीआरपीएफ तैनात, मजदूरों के मोबाइल जब्त
    Next Article
    शाहजहांपुर मेडिकल कॉलेज गेट पर मारपीट, VIDEO:चाय की दुकान पर गाली-गलौज के बाद घटना, पुलिस देखकर भागे दबंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment