Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रामपुर की एमएन इंडस्ट्री पर 29 घंटे से आयकर छापा:सीआरपीएफ तैनात, मजदूरों के मोबाइल जब्त

    2 hours ago

    1

    0

    रामपुर में बड़े लकड़ी कारोबारी मुनन बबलू की एमएन इंडस्ट्री पर आयकर विभाग का छापा 29 घंटे से अधिक समय से जारी है। फैक्ट्री के दोनों गेटों पर सीआरपीएफ तैनात है और अंदर काम पूरी तरह बंद है। इस कार्रवाई से श्रमिकों में चिंता और रोज़गार संकट गहरा गया है। गुरुवार सुबह शुरू हुई यह छापेमारी शुक्रवार दोपहर तक जारी रही। आयकर विभाग की टीम फैक्ट्री परिसर के भीतर कार्रवाई कर रही है, जबकि बाहर सीआरपीएफ के जवान सुरक्षा व्यवस्था संभाले हुए हैं। फैक्ट्री के अंदर-बाहर आवाजाही को पूरी तरह नियंत्रित कर दिया गया है। मौके पर मौजूद मजदूरों ने बताया कि रेड पड़ते ही कई कर्मचारियों और बाहर से आए लोगों के मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए। चिप्पड़ का काम करने वाले मजदूर असलम ने बताया कि उनका मोबाइल गुरुवार सुबह ले लिया गया था, जो अभी तक वापस नहीं किया गया है। दूसरे गेट पर चाय बेचने वाले युवक राजा का मोबाइल भी टीम ने जब्त कर लिया। महिला मजदूर शिवांगी ने बताया कि फैक्ट्री के अंदर काम पूरी तरह ठप है और कई मजदूर अपने कमरों में बैठे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि अगर एक-दो दिन और काम बंद रहा तो परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो जाएगा। श्रमिकों में रोजी-रोटी के संकट को लेकर रोष बढ़ता जा रहा है। फैक्ट्री परिसर और आसपास सन्नाटा पसरा हुआ है। कुछ मजदूर छतों पर खड़े होकर टीम के जाने और फैक्ट्री दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। अंदर छह गाड़ियां खड़ी होने की बात भी सामने आई है, जिससे बच्चों में दहशत का माहौल बताया गया। गेट पर तैनात एक सीआरपीएफ जवान ने बताया कि वे लगातार ड्यूटी पर तैनात हैं और अनुशासन में रहकर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। फिलहाल, आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है और सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि छापेमारी कब खत्म होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया श्याम मंदिर से खाटू श्याम की निशान यात्रा:रंगभरी एकादशी पर बड़ी संख्या में भक्त हुए शामिल
    Next Article
    बिजनौर में रमजान के दूसरे जुमे की नमाज अदा:हजारों मुसलमानों ने देश में अमन-शांति और तरक्की के लिए दुआएं मांगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment