Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुलदीप वंशिका के ग्रैंड रिसेप्शन में ‘लाइव कुकिंग’ का तड़का:खास मेहमान, खास इंतजाम; कैसा होता है इसका एक्सपीरियंस?

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से 14 मार्च को शादी कर ली है। आज लखनऊ के लग्जरी फाइव-स्टार होटल द सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित हो रहा है, जहां मेहमानों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। रिसेप्शन में मेहमानों के लिए 52 शानदार डिशेस के साथ लाइव कुकिंग स्टेशन की भी व्यवस्था की गई है। अक्सर लोगों के मन में लाइव कुकिंग को लेकर यह सवाल होता है कि क्या इसमें खुद ही खाना पकाना पड़ता है या शेफ इसे तैयार करते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर लाइव कुकिंग स्टेशन क्या होता है, इसका अनुभव कैसा होता है और मेहमानों को इससे क्या फायदा मिलता है? लाइव कुकिंग स्टेशन क्या है? लाइव कुकिंग में खाना उसी समय और लोगों के सामने तैयार किया जाता है। इसमें शेफ या कुक खुले काउंटर या स्टॉल पर खड़े होकर मेहमानों के सामने खाना बनाता है। इस दौरान लोग सीधे तौर पर खाना बनते हुए देखते हैं। इसका सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि खाना पूरी तरह ताजा और गरमा-गरम मिलता है। इसमें मेहमान अपनी पसंद के अनुसार बदलाव भी करवा सकते हैं, जैसे मसाले कम या ज्यादा करना। लाइव कुकिंग में एक ये भी फायदा रहता है कि लोग इसमें खुद सामने से देख सकते हैं कि खाने में क्या-क्या इनग्रेडिएंट इस्तेमाल हो रही है और कैसे बनाया जा रहा है। आजकल शादी, पार्टी, इवेंट और रेस्टोरेंट्स में लाइव कुकिंग का चलन काफी बढ़ गया है। लखनऊ के आईटीसी फॉर्च्यून होटल के हेड शेफ रमेश खत्री बताते हैं कि पहले लाइव कुकिंग का क्रेज काफी कम था, लेकिन अब टीवी और बड़े शहरों में इसका चलन देखने के बाद लोगों में इसकी मांग तेजी से बढ़ी है। होटल का किराया 26 लाख रुपए से ज्यादा परिवार के सूत्रों के मुताबिक, कुलदीप यादव और वंशिका के रिसेप्शन के लिए होटल को पूरे दिन के लिए 26 लाख रुपए में बुक किया गया है। वेन्यू को एक शाही महल का लुक देने के लिए 7 लाख रुपए सिर्फ फूल, लाइट्स और स्टेज की सजावट पर खर्च किए जा रहे हैं। खाने-पीने, कमरे, जगह और सजावट का खर्च 33 लाख रुपए के पार है। 5 हजार रुपए की एक थाली, 52 डिशेज और लाइव कुकिंग स्टेशन परिवार के करीबी सूत्रों की मानें तो मेहमानों की खातिरदारी में कोई कमी न रहे, इसके लिए होटल के खास ‘प्लेटिनम’ पैकेज का चुनाव किया गया है। प्लेटिनम मिक्स डिनर होटल का सबसे भव्य पैकेज है, जिसमें एक प्लेट की कीमत 5000 रुपए (+ टैक्स) है। इसमें मेहमानों को 52 शानदार डिशेस के साथ-साथ लाइव कुकिंग स्टेशन की सुविधा भी मिलेगी। इस पैकेज में 8 वेलकम ड्रिंक्स, 2 लाइव कुकिंग स्टेशन, 1 वेज बिरयानी और 3 प्रीमियम आइसक्रीम सहित कुल 52 डिशेस शामिल की गई हैं। होटल की ओर से 200ml की ब्रांडेड पानी की बोतलें सर्व की जाएंगी, जिसमें हिमालयाज या वेदिका जैसे प्रीमियम ब्रांड रखे गए हैं। डिनर का पूरा इंतजाम बुफे सिस्टम पर होगा। 'लेबर्नम लॉन' में सजेगी महफिल इस ग्रैंड रिसेप्शन के लिए होटल के सबसे बड़े और शानदार वेन्यू का इस्तेमाल किया गया है। लेबर्नम लॉन होटल का सबसे बड़ा खुला हिस्सा है। वहीं, VVIP मेहमानों के रुकने के लिए 'द सेंट्रम' में एग्जीक्यूटिव सूट बुक किए गए हैं, जिसका एक दिन का किराया 30,000 रुपए है। जबकि रिश्तेदार और परिवार के लोगों के लिए डीलक्स और प्रीमियम रूम बुक हैं। जिनका किराया करीब 16,000 रुपए है। होटल के सेंट्रम विला को बड़े सितारों और राजनेताओं के लिए बुक किया गया है। जिसका किराया 45,000 रुपए है। अब 'द सेंट्रम' होटल के बारे में जानिए… लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित ‘द सेंट्रम होटल’ पिछले कुछ वर्षों में शहर का सबसे चर्चित वेडिंग और इवेंट डेस्टिनेशन बन गया है। करीब छह एकड़ में फैली इस प्रॉपर्टी में बड़े-बड़े लॉन, ग्रैंड बॉलरूम और हाई-एंड बैंक्वेट स्पेस हैं, जहां एक साथ हजारों मेहमानों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं। होटल के विशाल लैबर्नम लॉन में लगभग 2500 लोगों के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकते हैं, जबकि इसके इनडोर बॉलरूम भी बड़े कॉर्पोरेट और सेलिब्रिटी इवेंट्स के लिए डिजाइन किए गए हैं। यहां कई लग्जरी सुइट, प्राइवेट विला और इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की हॉस्पिटैलिटी सुविधाएं मौजूद हैं। ………… ये खबर भी पढ़ें… क्रिकेटर कुलदीप यादव का आज लखनऊ में शाही रिसेप्शन:गौतम गंभीर समेत 900 से ज्यादा मेहमान जुटेंगे, 4 चार्टर्ड प्लेन से आएंगे VVIP भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपने बचपन की दोस्त वंशिका सिंह से शादी कर ली है। आज लखनऊ के लग्जरी फाइव-स्टार होटल द सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन है। शाही रिसेप्शन में ICC चेयरमैन जय शाह, टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली समेत 900 से ज्यादा मेहमानों के शामिल होने की उम्मीद है। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में सुबह से सिलेंडर के लिए लाइन में लोग:कहा- काम छोड़कर घंटों कतार में खड़े होना पड़ रहा, बुकिंग और होम डिलीवरी प्रभावित
    Next Article
    लखनऊ में मजदूर ने फांसी लगाकर दी जान:पत्नी से हुआ था विवाद, 6 बच्चों का था पिता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment