Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बिजनौर में दहेज हत्या में पति समेत तीन दोषी:कोर्ट ने 10-10 साल कैद की सजा सुनाई, जुर्माना सुनाया

    3 hours ago

    1

    0

    बिजनौर के स्योहारा क्षेत्र में साढ़े चार साल पहले हुई दहेज हत्या के मामले में कोर्ट संख्या 7 के अपर जिला जज अशोक भारतेंदु ने फैसला सुनाया है। अदालत ने विवाहिता मरजीना के पति सलमान, ससुर शरीफ अहमद और सास शबनम को दोषी ठहराते हुए 10-10 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही, तीनों दोषियों पर 1 लाख 80 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। अपर जिला शासकीय अधिवक्ता पंकज चौहान ने बताया कि स्योहारा के मंगलखेड़ा निवासी मोहम्मद अरशद ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अरशद ने बताया कि उसने अपनी बहन मरजीना की शादी घटना से चार महीने पहले गांव के सलमान पुत्र शरीफ अहमद से की थी। मरजीना के ससुराल वाले, जिसमें पति सलमान, ससुर शरीफ अहमद और सास शबनम शामिल थे, उसे कम दहेज लाने के लिए लगातार प्रताड़ित करते थे और मारपीट करते थे। 28/29 अगस्त 2021 की रात को दहेज को लेकर हुए झगड़े के बाद तीनों आरोपियों ने मरजीना का गला दबाकर हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। मृतका के भाई मोहम्मद अरशद जब मरजीना के ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने उसका शव घर में पड़ा देखा। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया। केस की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने मामले से जुड़े सात गवाहों को अदालत के समक्ष पेश किया। ठोस सबूतों और गवाहों के बयानों के आधार पर अदालत ने सोमवार को तीनों को दोषी पाया और सजा सुनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बोर्ड की पहली शिफ्ट में अंग्रेजी की परीक्षा सम्पन्न:दूसरी शिफ्ट में इंटर का मैथ्स का पेपर कहीं आसान तो कहीं थोड़ा मुश्किल, बायोलॉजी सबको लगी सरल
    Next Article
    Rajpal Yadav: पहले भतीजी की शादी में लगाए ठुमके, अब सेट पर लौटे राजपाल यादव, शुरू की इस फिल्म की शूटिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment