Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुजुर्ग डॉक्टर के खाते से उड़ाए 12 लाख, शातिर गिरफ्तार:गार्ड ने मोबाइल से सिम चुराकर एक्टिव किया यूपीआई, बरेली साइबर पुलिस ने दबोचा आरोपी

    44 minutes ago

    1

    0

    बरेली साइबर क्राइम थाना पुलिस ने बुजुर्ग डॉक्टर के बैंक खाते से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले एक शातिर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बड़ी चालाकी से बुजुर्ग के फोन से सिम निकालकर यूपीआई एक्टिवेट किया और करीब 12 लाख रुपये पार कर दिए। पुलिस ने उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक सैमसंग गैलेक्सी एस-9 मोबाइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद किए हैं। बुजुर्ग को नहीं थी यूपीआई चलाने की जानकारी सिविल लाइन्स साल्वेशन आर्मी रोड निवासी डॉ. आदर्श संघी (पुत्र स्व. आर.एच. संघी) ने 27 जुलाई 2026 को साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के दौरान किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन-पे के जरिए उनके बैंक खाते से करीब 12 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर निकाले, जिसकी जानकारी उन्हें जुलाई 2026 में हुई। डॉ. संघी बुजुर्ग हैं और वह न तो यूपीआई का इस्तेमाल करते हैं और न ही उन्हें इंटरनेट बैंकिंग की कोई तकनीकी जानकारी है। इलेक्ट्रॉनिक और तकनीकी साक्ष्यों से खुला राज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) और एसपी क्राइम के निर्देश पर साइबर क्राइम थाने में मुकदमा धारा 318(4) बीएनएस व 66डी आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य और तकनीकी डेटा खंगाला, जिसके आधार पर आरोपी की पहचान सचिन शर्मा (28 वर्ष) पुत्र सुरेश चन्द्र शर्मा के रूप में हुई। आरोपी मूल रूप से टीचर्स कॉलोनी (गणेश नगर) और हाल निवासी होली चौक, करगैना (थाना सुभाषनगर) का रहने वाला है। साइबर टीम ने बुधवार सुबह 10 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। सामने की कॉलोनी में गार्ड था, नजर बचाकर निकाली सिम पुलिस पूछताछ में अपराध के तरीके का खुलासा हुआ। आरोपी सचिन शर्मा पीड़ित डॉक्टर के घर के सामने स्थित कॉलोनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसने बुजुर्ग डॉक्टर का भरोसा जीतकर और नजर बचाकर उनके मोबाइल फोन से सिम कार्ड निकाल लिया। इसके बाद उसी सिम से उनके बैंक खाते पर यूपीआई सेवा सक्रिय की और धीरे-धीरे खाते से 12 लाख रुपये की रकम उड़ा ली। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर भेजा जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम आरोपी को दबोचने वाली टीम में साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक धनंजय कुमार पाण्डेय, निरीक्षक सिद्धार्थ तोमर, उप निरीक्षक गुरमीत तोमर, उप निरीक्षक सौरव तोमर और हेड कांस्टेबल विलीश कुमार शामिल रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वकील बोले, एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू हो:प्रयागराज में कई मांगों को लेकर हाईकोर्ट गेट पर प्रदर्शन, विधि एवं न्याय मंत्री को भेजा ज्ञापन
    Next Article
    अमेठी में एक दिवसीय कार्यशाला में पुलिसकर्मियों ने सीखी सांकेतिक-भाषा:दिव्यांगों से संवाद आसान बनाने की पहल, विशेषज्ञों ने प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment