Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेठी में एक दिवसीय कार्यशाला में पुलिसकर्मियों ने सीखी सांकेतिक-भाषा:दिव्यांगों से संवाद आसान बनाने की पहल, विशेषज्ञों ने प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी

    46 minutes ago

    1

    0

    अमेठी में आम लोगों की शिकायतों के बेहतर निस्तारण और समाज के सभी वर्गों से प्रभावी संवाद के लिए अमेठी पुलिस ने बुधवार शाम 4 बजे नवीन पुलिस लाइंस में भारतीय सांकेतिक भाषा पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की। ऑल उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ द डेफ के विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भारतीय सांकेतिक भाषा की बुनियादी जानकारी देने के साथ इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने सीखी सांकेतिक भाषा कार्यशाला में पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, अपर पुलिस अधीक्षक, सभी क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी/थानाध्यक्ष समेत महिला पुलिसकर्मी और अन्य कर्मचारी शामिल हुए। प्रशिक्षकों ने उन्हें सांकेतिक भाषा के जरिए बातचीत करने के तरीके बताए और विभिन्न परिस्थितियों में इसके इस्तेमाल का अभ्यास कराया। विशेष जरूरत वाले लोगों से संवाद होगा आसान कार्यशाला का उद्देश्य पुलिसकर्मियों की सांकेतिक भाषा में संवाद करने की क्षमता बढ़ाना रहा। इससे सुनने और बोलने में कठिनाई वाले लोगों समेत विशेष जरूरत वाले नागरिकों के साथ पुलिस का संवाद बेहतर हो सकेगा। पुलिस के मुताबिक, ऐसे नागरिक अपनी समस्या और शिकायत पुलिस के सामने अधिक आसानी से और प्रभावी तरीके से रख सकेंगे। इससे पुलिस को उनकी बात समझने और शिकायतों के निस्तारण में भी मदद मिलेगी। प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित कार्यशाला के समापन पर पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने ऑल उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ द डेफ के प्रशिक्षकों को सांकेतिक भाषा में धन्यवाद दिया। उन्होंने प्रशिक्षण और सहयोग के लिए प्रशिक्षकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया। हर व्यक्ति तक संवेदनशीलता से पहुंचना पुलिस का मकसद पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ कानून-व्यवस्था बनाए रखना नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति तक संवेदनशीलता और इंसानियत के साथ पहुंचना भी है। विशेष जरूरत वाले लोगों के प्रति पुलिस का व्यवहार सहज, संवेदनशील और मानवीय होना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय सांकेतिक भाषा की ट्रेनिंग से पुलिसकर्मियों को ऐसे नागरिकों की समस्याओं को बेहतर ढंग से समझने और उनके साथ प्रभावी संवाद करने में मदद मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुजुर्ग डॉक्टर के खाते से उड़ाए 12 लाख, शातिर गिरफ्तार:गार्ड ने मोबाइल से सिम चुराकर एक्टिव किया यूपीआई, बरेली साइबर पुलिस ने दबोचा आरोपी
    Next Article
    देवरिया में 8 बकरियां चोरी करने वाले गिरफ्तार:6 बकरियां बेचकर शराब पी, कार में पेट्रोल भरवाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment