Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजरंग दल के जिलाध्यक्ष के बहनोई की हत्या:बस्ती में उलाहना देने पर पीटकर मार डाला, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने चौकी घेरी

    17 hours ago

    1

    0

    बस्ती में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष के बहनोई को पीट-पीटकर मार डाला। रविवार रात को पुरानी रंजिश और उलाहना देने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। यहां चारपाई के पाट से इतना पीटा की युवक लहूलुहान होकर गिर गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी और कार्यकर्ताओं ने महसो चौकी घेर ली। पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग कर नारेबाजी करने लगे। सीओ के आश्वासन पर 1 घंटे बाद कार्यकर्ता वापस लौटे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को दे दिया गया है। मामला लालगंज थाना क्षेत्र का है। आरटीओ ऑफिस में नौकरी करता था महसो ग्राम पंचायत के पूरब टोला में विश्वनाथ पांडेय ईंट-भट्‌ठे में मुंशी का काम करते हैं। तीन बेटों में सबसे बड़ा बेटा सुशील पांडेय उर्फ नवीन पशु चिकित्सक है। सुशील की शादी राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी की बहन पुनीता से हुई है। सुशील का दूसरे नंबर का भाई मनीष पांडेय (26) आरटीओ ऑफिस में संविदा पर काम करता था। सबसे छोटा आयुष इलाहाबाद में IAS की तैयारी कर रहा है। गांव में दो परिवारों में चल रही थी रंजिश विश्वनाथ पांडेय के परिवार की अमरीश पांडेय के परिवार से रंजिश चल रही है। रविवार रात करीब 11 बजे मनीष धान के खेत की सिंचाई करके घर लौटा था। अमरीश के भाई श्याम उर्फ छोटू का पड़ोसी शरदचंद्र पांडेय से किसी बात पर झगड़ा हो रहा था। झगड़े के बीच श्याम मनीष को भी अपशब्द कहने लगा। उलाहना देने गया तो ईंट फेंकी मनीष ने गाली-गलौज का विरोध किया और आरोपी श्याम के घर पर उलाहना देने गया। उसे घर पर आता देख श्याम ने समझा कि मनीष उसे मारने के लिए घर आ रहा है। आरोपी ने पहले मनीष के ऊपर ईंट फेंका और फिर लकड़ी की पाटी से हमला कर दिया। लहूलुहान होकर गिरा तो धमकी देकर भागा मारपीट से घायल होकर मनीष लहूलुहान होकर नाली के पास गिर गया। घर वाले तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर गए। लेकिन हालत गंभीर होने पर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। परिजन निजी वाहन से मनीष को गोरखपुर ले जा रहे थे, जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों को संस्पेंड करने की मांग घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। घटना से गुस्साए परिजनों और राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी कार्रवाई की मांग को लेकर महसो चौकी पहुंच गए। सैकड़ों कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। चौकी इंचार्ज और पुलिसकर्मियों को सस्पेंड करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। सीओ के आश्वासन पर वापस लौटे बड़े भाई की तहरीर पर पुलिस ने अमरीश, श्याम, अंजनी, रोशन, आशा देवी और अभिषेक गौड़ के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सीओ ने आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद प्रदर्शन कर रहे लोग वापस लौट गए। सीओ अनिल सिंह ने बताया कि… युवक के हत्या की सूचना मिली थी। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। ---------------- यह खबर भी पढ़ें… खौलते गुड़ की कढ़ाई में गिरकर जिंदा जला युवक:1 मिनट तड़पता रहा; 70 हजार कमाने लखीमपुर से महाराष्ट्र गया था लखीमपुर का रहने वाला 25 साल का युवक खौलते गुड़ की कढ़ाई में गिरकर जिंदा जल गया। वह 1 मिनट तक कढ़ाई में तड़पता रहा। दर्द से तड़पते हुए वह ‘बचाओ, अरे भैया बचाओ’ गुहार लगाता रहा।चीख सुनकर प्लांट में मौजूद उसके साथी दौड़े। बड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी पूरी खाल उतर चुकी थी। उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश के मुखबिरों ने खोजा 26kg गोल्ड बिस्किट:मंत्रीजी चाबी के लिए तरसे; रसोइया की बातों को हवा में उड़ा गए अफसर
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- विधानसभा चुनाव में असली मुकाबला सपा-भाजपा में होगा, सरकार लोगों को उलझा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment