Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- विधानसभा चुनाव में असली मुकाबला सपा-भाजपा में होगा, सरकार लोगों को उलझा रही

    20 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को कहा कि देशभर में सभी राजनीतिक दल चुनाव की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन असल मुकाबला समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच ही होगा। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा सरकार को सत्ता से बेदखल करना चाहती है। पार्टी के राज्य मुख्यालय पर प्रदेश के अलग अलग जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता को असली मुद्दों से भटकाने की कोशिश कर रही है। वंदे मातरम् जैसे मुद्दे में लोगों को उलझाकर महंगाई, बेरोजगारी और जनसमस्याओं को पीछे धकेलने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने स्पष्ट कहा, भाजपा जनता को उलझाना चाहती है। यहां पढ़ें पूरी खबर हाईकोर्ट ने डीजीपी और महाधिवक्ता को तलब किया, आज पेशी पर नहीं पहुंचे डीजीपी महोबा के चर्चित हत्या मामले में आरोपी पुष्पराज सिंह उर्फ बबलू की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने पहले डीजीपी को तलब किया था, लेकिन उनके पेश न होने पर सख्त टिप्पणी करते हुए जवाब तलब किया है। सोमवार को जस्टिस समीर जैन की एकलपीठ में हुई सुनवाई के दौरान डीजीपी की ओर से एडीजी जोन प्रयागराज ज्योति नारायण अदालत में उपस्थित हुए। पढ़ें पूरी खबर… बस्ती में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष के बहनोई की हत्या, कार्यकर्ताओं ने पुलिस चौकी घेरी बस्ती में बजरंग दल के जिलाध्यक्ष के बहनोई को पीट-पीटकर मार डाला। रविवार रात को पुरानी रंजिश और उलाहना देने पर आरोपियों ने हमला कर दिया। यहां चारपाई के पाट से इतना पीटा की युवक लहूलुहान होकर गिर गया। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई। राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी और कार्यकर्ताओं ने महसो चौकी घेर ली। पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग कर नारेबाजी करने लगे। सीओ के आश्वासन पर 1 घंटे बाद कार्यकर्ता वापस लौटे। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पढ़ें पूरी खबर… मेरठ में किसान नेता से मारपीट में इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ सस्पेंड; नचाकर पीटने का लगा है आरोप मेरठ में किसान नेता से मारपीट मामले में इंस्पेक्टर सिविल लाइंस व एसओजी प्रभारी अखिलेश गौड़ को निलंबित कर दिया गया है। मेरठ के नए कप्तान बीबीटीजीएस मूर्ति ने चार्ज संभालते ही एक्शन लिया है। पहले दिन उन्होंने सिविल लाइन थाने के 8 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया था। इसमें इंस्पेक्टर अखिलेश गौड़ भी शामिल रहे। माना जा रहा है कि डीआइजी सहारनपुर की जांच रिपोर्ट व शनिवार को देररात तक इस मामले में हुए बयान के बाद यह फैसला लिया गया है। फिलहाल दिग्विजय भाटी अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। पढ़िए पूरी खबर आगरा में इंजेक्शन लगाने के बाद मरीज की मौत, परिजन ने की तोड़फोड़, स्टाफ अस्पताल छोड़कर भागे आगरा के प्रार्थना अस्पताल में रविवार को मरीज की मौत पर तीमारदारों ने हंगामा कर दिया। उनका आरोप था कि अस्पताल में गलत इंजेक्शन लगाने से मरीज की मौत हुई है। परिजनों के हंगामे के चलते स्टाफ अस्पताल छोड़कर भाग गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। देर तक हंगामा चलता रहा। घटना थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र की है। फिरोजाबाद के सिरसागंज निवासी कुलदीप कुमार को पैर में फ्रैक्चर होने पर 15 अगस्त को गल्ला मंडी के पास प्रार्थना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों के मुताबिक कुलदीप पिछले 9 दिन से अस्पताल में भर्ती था।डॉक्टर ने बताया कि उसके पैर में दो जगह फ्रैक्चर है। ऑपरेशन के लिए 23 अगस्त की तारीख तय की गई। शाम 4 बजे अस्पताल संचालक ने बाहर से किसी डॉक्टर को बुलाया। डॉक्टर के आने से पहले अस्पताल स्टाफ ने कुलदीप को कोई इंजेक्शन लगाया। इससे उसकी तबियत बिगड़ गई। 10 मिनट में ही कुलदीप की मौत हो गई। यहां पढ़ें पूरी खबर वाराणसी में M.Sc छात्रा के हत्यारोपी का दोस्त गिरफ्तार, साथियों के साथ मिलकर रची थी साजिश वाराणसी के चर्चित श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने सोमवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। वह मुठभेड़ के दौरान बाइक से भाग रहा था। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन वह फायरिंग करके भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। उसके बाद उसे अस्पताल ले आई। जहां उसे भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पुनीत मिश्रा के तौर पर हुई है। वह मऊ का रहने वाला है। वह श्रेया हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे का करीबी दोस्त है। पूछताछ में सामने आया कि पुनीत भी हत्या की साजिश में शामिल था। आरोप है कि उसने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने कुछ दोस्तों को लाखों रुपये देने का लालच दिया था। बता दे कि श्रेया 18 अगस्त को घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। शाम तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और परिचितों से पूछताछ के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मोबाइल लोकेशन से बच्छांव का पता चला। इसी दौरान विवेक चौबे का नाम सामने आया। वह बच्छांव में किराए के कमरे में रहता था और श्रेया से उसका पहले से परिचय बताया गया। परिजन विवेक के ननिहाल मिर्जापुर के सीखड़ क्षेत्र के भुआलपुर गांव पहुंचे। वहां उसके कमरे की चाबी मिली। चाबी लेकर परिजन बच्छांव स्थित कमरे पर पहुंचे। ताला खोलते ही अंदर तेज दुर्गंध आई। बाथरूम में श्रेया का शव पड़ा मिला था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजरंग दल के जिलाध्यक्ष के बहनोई की हत्या:बस्ती में उलाहना देने पर पीटकर मार डाला, गुस्साए कार्यकर्ताओं ने चौकी घेरी
    Next Article
    लखनऊ में 243 भैंसों की नीलामी में बवाल, लात-घूसे चले:सपा विधायक, सांसद चंद्रशेखर समर्थक धरने पर बैठे, पुलिस टांग ले गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment