Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजरिया मार्ग पर झुके खड़े हैं बिजली पोल:बीते सोमवार को गिर चुका है एक खंभा, लोगों को सताता रहता है डर

    5 hours ago

    1

    0

    फर्रुखाबाद के बजरिया मोहल्ले में दो दिन पहले एक बिजली का खंभा गिर गया था। इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। हालांकि, विद्युत निगम के कर्मचारियों ने बाद में खंभे को खड़ा कर दूसरे खंभे से सहारा देकर बांध दिया है। स्थानीय लोगों में अभी भी भय का माहौल है, क्योंकि बजरिया मार्ग पर बड़ी संख्या में विद्युत पोल झुके हुए खड़े हैं। यह घटना सोमवार को जसमई बिजली उपकेंद्र के आरएमआर फीडर से संबंधित है। एक लाइनमैन विद्युत पोल पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहा था, तभी नीचे से गल चुका पोल टूट कर गिर गया। यह खंभा सड़क के दूसरी ओर एक मकान के जाल पर जा टिका। लाइनमैन ने बंच केबल और स्ट्रीट लाइट से लटक कर किसी तरह अपनी जान बचाई। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सड़क पर बड़ी संख्या में विद्युत पोल झुके हुए हैं, जिससे उन्हें हमेशा डर सताता रहता है। जो खंभा गिरा था, उसे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने खड़ा करके तार से दो जगह दूसरे खंभे से बांध दिया है, लेकिन उसे पूरी तरह से गाड़ा नहीं गया है। पोल गिरने के बाद मंगलवार को एसडीओ द्वारा सत्यापन कार्य कराया गया। इस दौरान 8 विद्युत पोल जर्जर अवस्था में पाए गए, जो कभी भी टूट कर गिर सकते हैं। निगम के अधिकारियों ने बताया कि शहर के अन्य मार्गों पर भी सभी अवर अभियंताओं से सत्यापन कराया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में 50 हजार ई-रिक्शा जाम की बड़ी वजह:अब QR कोड के रंग से तय होंगे रूट, ट्रैफिक पुलिस ने सख्ती का नया प्लान बनाया
    Next Article
    मैनपुरी में बस दुर्घटनाग्रस्त 8 घायल, 45 लोग थे सवार:ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment