Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट में बरेली को मिला ‘बाबाजी का ठुल्लू’:कांग्रेस प्रवक्ता का योगी सरकार पर तीखा हमला, बोले-सात विधायक-सांसद होने के बाद भी झोली खाली

    3 hours ago

    1

    0

    योगी सरकार द्वारा पेश किए गए 9 लाख 12 हजार 696.35 करोड़ रुपये के बजट पर विपक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. केवी त्रिपाठी ने बजट को पूरी तरह निराशाजनक करार दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ने बजट का आकार तो बहुत बड़ा दिखाया है, लेकिन इसमें आम जनता के लिए केवल गोल-गोल वादे और बातें हैं। त्रिपाठी के अनुसार, चुनावी वर्ष होने के बावजूद जनता के बुनियादी हितों को पूरी तरह दरकिनार कर दिया गया है। सत्तापक्ष के दिग्गजों के बावजूद जिला हुआ उपेक्षित कांग्रेस प्रवक्ता ने बरेली की राजनीतिक स्थिति का हवाला देते हुए सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि बरेली की जनता ने भाजपा को सात विधायक, तीन एमएलसी, सांसद, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष दिए, लेकिन बदले में जिले को 'बाबाजी का ठुल्लू' मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि इतने जनप्रतिनिधि होने के बावजूद बजट में बरेली के लिए कोई ठोस योजना नहीं है। डेयरी से जुड़ी जिस एक घोषणा का जिक्र हो रहा है, वह जिले की विशाल जरूरतों के सामने ऊंट के मुंह में जीरे के समान है। एम्स और बेहतर हवाई कनेक्टिविटी की उम्मीदें टूटीं बरेली की जनता लंबे समय से यहां एम्स (AIIMS) जैसे बड़े सरकारी मेडिकल संस्थान और बेहतर सरकारी स्वास्थ्य ढांचे की मांग कर रही थी, लेकिन बजट में इसे लेकर कोई प्रावधान नहीं है। डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी बरेली को केवल निजी यूनिवर्सिटी के भरोसे छोड़ दिया गया है। उड़ान योजना के विस्तार और बरेली एयरपोर्ट को अन्य बड़े शहरों से जोड़ने की उम्मीद लगाए बैठे लोगों को भी इस बजट से केवल मायूसी हाथ लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSI की मौत...मिस्ट्री सुलझाने को विदेशी एक्सपर्ट का सहारा:दोनों मोबाइल गायब, बाइक लाने वाले शख्स के सिर पर हेलमेट से चेहरा नहीं दिखा
    Next Article
    गाजियाबाद में नया ट्रामा सेंटर बनेगा:चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जानिए बजट में क्या है खास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment