Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में नया ट्रामा सेंटर बनेगा:चिकित्सा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, जानिए बजट में क्या है खास

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी सरकार ने अब तक का सबसे बड़ा चुनावी बजट आज आज पेश किया। इसमें सबसे ज्यादा शिक्षा, मेडिकल और रोजगार पर फोकस किया गया है। वित्तमंत्री ने बताया कि 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू की गई हैं। यूपी में 16 नए मेडिकल कॉलेज और 3 नई यूनिवर्सिटी खोली जाएंगी। बेटियों की शादी के लिए 50 हजार की जगह एक लाख रुपये दिए जाएंगे। गाजियाबाद में नया ट्रामा सेंटर बनेगा रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम के तहत दिल्ली से गाजियाबाद- मेरठ तक नमो भारत ट्रेन का संचालन शुरू हो चुका है। गाजियाबाद को यूपी के इस बजट में निराशा हाथ लगी है। नमो भारत ट्रेन पहले से चल चुकी है। नया ट्रामा सेंटर गाजियाबाद में बनाया जाएगा। इससे गाजियाबाद में मेडिकल क्षेत्र और भी मजबूती मिलेगी। प्रदेश में 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। मिशन शक्ति के तहत महिला बीट पुलिसकर्मियों के लिए वाहन खरीदने को प्रदेश में 25 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित है। पुलिस भवनों के निर्माण् के लिए भी 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। 16 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे चिकित्सा शिक्षा के लिए 14,997 करोड़ रुपए का बजट प्रस्तावित किया गया है। प्रदेश में इस समय कुल 81 मेडिकल कॉलेज हैं। इनमें 45 सरकारी और 36 निजी क्षेत्र के हैं। अभी 60 जिलों में मेडिकल कॉलेज की सुविधा है। बाकी 16 जिलों में पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज खोले जाने हैं। सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस सीटें 2017 में 4,540 थीं, जिन्हें बढ़ाकर 12,800 कर दिया गया है। इसी तरह पीजी सीटों की संख्या 2017 में 1,221 थी, जो अब बढ़कर 4,995 हो गई है। 14 नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना और संचालन के लिए 1,023 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ------------------------- यह खबर भी पढ़ें… लड़कियों को शादी के लिए अब 1 लाख मिलेंगे:14 नए मेडिकल कॉलेज, 3 यूनिवर्सिटी खुलेंगी, 400 करोड़ की स्कूटी बांटेंगे; 10 लाख को रोजगार योगी सरकार ने चुनाव से पहले अब तक का सबसे बड़ा बजट पेश किया। 9 लाख 12 हजार करोड़ का ये बजट पिछले साल से 12% ज्यादा है। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महिलाओं, इंफ्रास्टक्चर पर खास फोकस किया गया। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 43 हजार करोड़ रुपए की नई योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया। पढ़ें पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट में बरेली को मिला ‘बाबाजी का ठुल्लू’:कांग्रेस प्रवक्ता का योगी सरकार पर तीखा हमला, बोले-सात विधायक-सांसद होने के बाद भी झोली खाली
    Next Article
    बिल्हौर में युवक की हादसे में मौत:रोड पार करते समय गाड़ी ने कुचला, पुलिस CCTV खंगाल रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment