Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट में बटेश्वर को मिले 30 करोड़:बनेगा आध्यात्मिक हब, पूर्व प्रधानमंत्री के पैतृक आवास पर बनेगा स्मारक, परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

    3 hours ago

    1

    0

    आज UP सरकार का बजट आया, जिसमें बटेश्वर के विकास के लिए करोड़ों रूपया दिया गया है। जिससे विकास और पर्यटकों को पंख लगेंगे। और बटेश्वर धाम को प्रमुख आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। पिछले बजट में भी योगी सरकार ने बटेश्वर के विकास के लिए 30 करोड़ रुपया दिया था लेकिन यह खर्च नहीं हो पाया। इसके चलते पुनरीक्षित बजट में इसे घटाकर 27 करोड़ रुपया कर दिया था। मगर, बटेश्वर में अभी भी विकास के तमाम कार्य रह गए हैं। इसको देखते हुए यूपी सरकार ने बटेश्वर के लिए 30 करोड़ रुपया और दिया है। यहां पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक आवास स्थल पर स्मारक बनाया जाएगा। इन योजनाओं में खर्च होगा बजट यूपी सरकार ने आगरा के बटेश्वर धाम को प्रमुख आध्यात्मिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए बजट दिया है, जिससे विकास और पर्यटकों को पंख लगेंगे। इससे परियोजनाओं से घाटों का जीर्णोद्धार, अटल स्मारक, 101 शिव मंदिरों का सौंदर्याकरण, रिवर फ्रंट और ईको टूरिज्म सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। बटेश्वर धाम का कायाकल्प करने के लिए करोड़ की लागत से पर्यटन विभाग द्वारा आधारभूत संरचनाओं, सड़कों और बेहतर पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। अटल स्मारक के रूप में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की याद में एक विशेष स्मारक और प्रतिमा का निर्माण किया जा रहा है। यमुना किनारे 101 प्राचीन शिव मंदिरों की श्रृंखला और गोपालेश्वर मंदिर से सांस्कृतिक संकुल तक के घाटों को सजाया व सुधारा जा रहा है। पर्यटक सुविधा केंद्र, ओपन एयर थिएटर, प्रसाद मंडप, शिव शक्ति वाटिका, और सांस्कृतिक भित्तिचित्र दीवारों का निर्माण किया जा रहा है। फिरोजाबाद रोड एवं एक्सप्रेसवे रोड पर करोड़ की लागत से दो भव्य प्रवेश द्वार बनाए जा रहे हैं। बटेश्वर में यमुना रिवर फ्रंट विकसित करने का प्रोजेक्ट भी चल रहा है। बटेश्वर में ट्रेनों के ठहराव के प्रयास और आगरा से कनेक्टिविटी भी बढ़ाई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जिलाधिकारी ने ईओसी का निरीक्षण किया:मतदाता सूची सत्यापन कार्य की समीक्षा, पुनरीक्षण अभियान 2026 की प्रगति जांची
    Next Article
    सहारनपुर में कॉलोनाइजरों पर लाखों की ठगी का आरोप:प्लॉट के नाम पर रकम हड़पी, पीड़ितों ने DM-SSP से की शिकायत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment