Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बजट पर अखिलेश बोले-बीजेपी ने इंफ्रास्ट्रक्चर बर्बाद किया:10 साल से कैंसर इंस्टीट्यूट नहीं चला पाए

    3 hours ago

    1

    0

    यूपी में 11 फरवरी को योगी सरकार ने अपना बजट पेश किया। ये बजट अब तक का सबसे ज्यादा 9 लाख 12 हजार करोड़ का रहा। सीएम योगी ने इसे यूपी के विकास का बजट बताया। इस बजट की थीम सुरक्षित नारी, सक्षम युवा और खुशहाल किसान रहा। वहीं दूसरी तरफ सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कहा कि ये बजट निराश जनक रहा। हमने पुलिस के लिए जो इंफ्रास्ट्रक्चर बनाए, उन्हें इन्होंने बर्बाद किया। हेल्थ सेक्टर को बीजेपी ने बर्बाद किया अखिलेश यादव ने लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, हेल्थ को लेकर बड़े-बड़े दावे किए गए हैं। लेकिन हेल्थ सेक्टर कहां पहुंच गया है, ये सबको पता है। मेडिकल कॉलेज से लेकर सीएचसी, पीएचसी तक की हालत खराब है। इनकी मंशा है कि सरकारी स्वास्थ्य विभाग ठप्प पड़ जाए ताकि लोग प्राइवेट में इलाज करवाने जाएं। कई जिलों में गलत दवाएं दे गई, बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। फूड एडल्ट्रेशन में हम नंबर वन हैं। अखिलेश यादव ने कहा, सपा का मानना है कि जो भी हॉस्पिटल पहुंचे उसका इलाज फ्री में हो। बीजेपी तो पिछले 10 सालों से कैंसर इंस्टीट्यूट तक नहीं चला पाई है। इन्हें हटाने के लिए किसानों को एकजुट होना पड़ेगा। क्योंकि किसानों को भी इस बजट में कुछ नहीं मिला है। हमने कन्नौज में काऊ मिल्क प्लांट लगाया था, उसे बंद कर दिया और बेच दिया। किसानों के लिए ये मंडिया बना नहीं पा रहे हैं। इस सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर को बर्बाद किया पुलिस में नौकरियों को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, इन्होंने दावा किया कि हमने डेढ़ लाख से ज्यादा नौकरी दी, लेकिन उसमें पीडीए के कितने बच्चों के साथ आरक्षण का धोखा किया वह ये नहीं बताएंगे। हमने तो पुलिस के लिए बहुत शानदार इंफ्रास्ट्रक्चर बनाया था, इस सरकार ने उसे बर्बाद कर दिया। इधर हथेली गरम, उधर पुलिस नरम वाले सिद्धांत पर प्रशासन चल रहा है। सीएम योगी ने दावा किया कि यूपी में अपराध में कमी आई है, इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा, जब एफआईआर ही नहीं दर्ज होगी तो आंकड़े अपने आप नीचे आ जाएंगे। पहले पुलिस और अपराधी दो टीम होती थी, अब बीजेपी के भ्रष्ट्राचार की वजह से पुलिस और अपराधी एक टीम में आ गए हैं। भाजपा इसकी कैप्टन है। 50 करोड़ का एमओयू किए, 1 लाख करोड़ ला पाए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट भाषण पढ़ते हुए कहा कि यूपी में 50 लाख करोड़ रुपए के एमओयू साइन हुए। इसे लेकर अखिलेश ने कहा, अगर 50 लाख करोड़ के एमओयू साइन हुए तो उसमें कितने जमीन पर उतरे। जमीन पर कितना इंवेस्टमेंट पहुंचाया। अगर हम खबरों को देखें तो समझ आता है कि महज 1 लाख करोड़ के एमओयू ही जमीन पर उतर सके। यह तो सोचने वाली बात है। अखिलेश ने सीएम योगी पर तंज कसते हुए कहा, मुख्यमंत्री को पता ही नहीं कि मेट्रो क्या होती है, इसलिए गोरखपुर में सब बना लिया लेकिन मेट्रो नहीं बनाया। झांसी में वादा करके चले गए। लखनऊ में जितना हमने बनाकर छोड़ा था, उतना ही आज तक है। गोरखपुर में इन्होंने लिंक एक्सप्रेसवे बनाया, 91 किलोमीटर बनाने में 7 हजार करोड़ रुपए खर्च किया। ग्रीन कॉरिडोर में भी 60 किलोमीटर बनाने में 7 हजार करोड़ रुपए खर्च कर दिए। शंकराचार्य को नहाने से रोका, ये सनातन की बात कर रहे सरकार ने धार्मिक स्थलों और पर्यटन को लेकर बड़े ऐलान किए। कहा कि 121 करोड़ से ज्यादा लोग यूपी के अलग-अलग जगहों पर पहुंचे। 30 लाख से ज्यादा विदेशी नागरिक भी आए। अखिलेश यादव कहते हैं, ये किस मुंह से सनातन की बात करते हैं, इन्होंने तो प्रयागराज के माघ मेले में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को स्नान नहीं करने दिया। वाराणसी में माता अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति तोड़ दी गई। बीजेपी की सरकार में माफिया जेल से भाग जा रहा है। ये भाग नहीं रहा बल्कि अधिकारियों ने भगाया है, क्योंकि उन्हें डर है कि समाजवादी की सरकार आने वाली है। एक वकील जो जेल में हैं, उनके पास कई राज हैं, कानपुर में 100 करोड़ रुपए एक अधिकारी के पास है, कानपुर में ही एक बार गाड़ी भी पलटी थी, हम उसका वीडियो सेटेलाइट से निकलवाएंगे। ये देखेंगे कि गाड़ी पलटी थी या पलटाई गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी बजट 12.9% बढ़ा, पाकिस्तान समेत 15 देशों से ज्यादा:1000 किमी का नॉर्थ-ईस्ट कॉरिडोर बनेगा; VIDEO में बजट बुलेटिन
    Next Article
    आजमगढ़ में अलग-अलग दुर्घटनाओं में दो की मौत:बाइक पलटने से युवक की मौत, DCM ने मारी वृद्ध को टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment