Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में तीन ज्वैलरी शोरुम में इनकम टैक्स की रेड:वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत पर बिरहाना रोड, नयागंज और लाल बंगला पहुंची टीम

    7 hours ago

    1

    0

    शहर के ज्वैलरी बाजार बिरहाना रोड, नयागंज व लाल बंगले में बुधवार को इनकम टैक्स की अलग अलग टीमों ने तीन अलग अलग प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। टीम ने अचानक पहुंचकर प्रतिष्ठान के गेटों में आने जाने वालों को रोका और छापेमारी शुरु कर दी। अचानक हुई छापेमारी से सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया। छापेमारी में बिरहाना रोड के हीरा ज्वैलर्स, नयागंज के एसएस ज्वैलर्स व लाल बंगले के दुलारे ज्वैलर्स में फिलहाल कार्यवाही चल रही है। फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं है कि यह कार्यवाही छापेमारी है या फिर सर्वे। दस्तावेज व स्टॉक की हो रही जांच दोपहर से चल रही इस कार्रवाई में अधिकारियों द्वारा खातों, लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और स्टॉक की गहन जांच की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि विभाग को वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। छापेमारी की खबर फैलते ही सर्राफा बाजार में हड़कंप मच गया और अन्य व्यापारियों में भी हलचल देखी गई। दोपहर 01.30 बजे शुरु हुई छापेमारी तीनों स्थानों पर दोपहर 01.30 बजे के करीब एक साथ छापा मारा गया। इनकम टैक्स की गाड़ियां पहुंचते ही पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। प्रतिष्ठानों के आसपास पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच चल रही छापेमारी के दौरान अंदर व बाहर आने जाने पर रोक लगी रही। सूत्र बताते हैं कि इन तीनों प्रतिष्ठानों के अलावा कई अन्य स्थानों पर भी कार्यवाही चल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बजट: प्रयागराज के 2853 परिषदीय स्कूलों को मिलेगा लाभ:शिक्षा क्षेत्र को मिली प्राथमिकता, बेसिक शिक्षा के लिए 77,622 करोड़ आवंटित
    Next Article
    फतेहपुर में बनेगा वर्किंग वुमन हॉस्टल:आम लोगों ने बजट पर जताई नाराजगी, विपक्षी बोले- रेल पार्क और फूड पार्क का जिक्र नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment