Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बोले- पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगे:अकाली दल से गठबंधन नहीं होगा; सांसद हरसिमरत ने रैली में इसके संकेत दिए थे

    7 hours ago

    1

    0

    पंजाब चुनाव में BJP और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन की चर्चाओं को भाजपा ने एक बार फिर खारिज कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने सोमवार को पटियाला में नेताओं से मीटिंग के दौरान कहा कि पार्टी पंजाब में सभी 117 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि अकाली दल से गठबंधन नहीं होगा। संतोष ने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और चुनाव की तैयारियों में जुटे रहने को कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पंजाब में सरकार बनाना है और पार्टी इसी दिशा में काम कर रही है। दरअसल, हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सुखबीर सिंह बादल की मुलाकात के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन की चर्चाएं तेज हुई थीं। अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने भी कुछ दिन पहले रैली में इसके संकेत दिए थे। संगठन बूथ स्तर तक मजबूत करने को कहा अपने दौरे के दौरान बीएल संतोष राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों में भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने बैठकों में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की नीतियों व उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए कहा। पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन की चर्चा क्यों? पूनिया ने कहा था- अंतिम फैसला नेतृत्व का भाजपा ने 18 अगस्त को सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया था। इसके बाद उन्होंने कहा था कि पंजाब में अकाली दल के साथ समझौते के रास्ते खुले हुए हैं, हालांकि इस बारे में केंद्रीय नेतृत्व से मार्गदर्शन की जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के कार्यकर्ता भी फिलहाल अकेले ही चुनाव मैदान में उतरने की चाहत में हैं, लेकिन राजनीति में कभी भी संभावनाओं के दरवाजे बंद नहीं होते। बीएल संतोष दो दिन के पंजाब दौरे पर बीएल संतोष दो दिन के पंजाब दौरे पर हैं। पंजाब दौरे के पहले दिन उन्होंने पटियाला में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उसके बाद उन्होंने बठिंडा में भी एक बैठक की। कल वे लुधियाना, जालंधर और अमृतसर में में मीटिंग करेंगे।अमृतसर में प्रदेश के महासचिवों के साथ अलग बैठक भी होगी। -------- ये खबर भी पढ़ें… PM मोदी से दिल्ली में मिले सुखबीर बादल: पंजाब में दोबारा अकाली-BJP गठजोड़ के संकेत; केजरीवाल बोले- ना ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल शुक्रवार सुबह दिल्ली पहुंचे और पार्लियामेंट हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 40 से 45 मिनट तक मुलाकात की। पीएम से मीटिंग से पहले सुखबीर बादल की हरियाणा CM नायब सैनी से भी मुलाकात हुई थी। (पढ़ें पूरी खबर)
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमपी के पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप:स्कूल फ्रैंड को जिप्सी से बांधा; बस स्टैंड पर छोड़कर किसी को न बताने की धमकी दी
    Next Article
    महाराष्ट्र में सरकारी अस्पताल में आग, 3 बच्चों की मौत:36 को बचाया; परिजन बोले- गार्ड-नर्स सबसे पहले पहुंचे, धुआं भरे वार्ड से नवजातों को निकाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment