Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एमपी के पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा से गैंगरेप:स्कूल फ्रैंड को जिप्सी से बांधा; बस स्टैंड पर छोड़कर किसी को न बताने की धमकी दी

    11 hours ago

    1

    0

    मध्य प्रदेश के पचमढ़ी में नाबालिग छात्रा (17) से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने स्थानीय जिप्सी ड्राइवर और 2 युवकों को हिरासत में लिया है। इन पर पीड़िता के दोस्त को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता पचमढ़ी में पढ़ाई करती है। 19 अगस्त की दोपहर करीब 2 बजे उसका एक स्कूल फ्रैंड उससे मिलने आया था। बस स्टैंड पर दोस्त की मुलाकात जिप्सी ड्राइवर हरिओम से हुई। हरिओम के साथ होटल में काम करने वाले पवन बंसल और अभिषेक वंशकार भी थे। आरोपी लड़की और उसके दोस्त को पंचमढ़ी के जंगल में ले गए। दोनों को डराया-धमकाया और छात्रा के दोस्त को जिप्सी से बांध दिया। इसके बाद छात्रा से गैंगरेप किया। वारदात के बाद दोनों को वापस बस स्टैंड पर छोड़ दिया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने स्कूल जाना बंद किया घटना के बाद डरी हुई पीड़िता घर लौट आई और स्कूल जाना बंद कर दिया। बड़ी बहन ने स्कूल न जाने का कारण पूछा तो पीड़िता ने उसे पूरी घटना बताई। इसके बाद रविवार रात वह परिजन के साथ पचमढ़ी थाने पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए पिपरिया से महिला सब-इंस्पेक्टर (SI) मोनिका सिंह पचमढ़ी पहुंचीं और पीड़िता के बयान दर्ज किए। पुलिस ने हरिओम, पवन बंसल और अभिषेक वंशकार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 70(2), 115(2), 351(3), 3(5) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया एसपी सांई कृष्णा एस थोटा का कहना है कि नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपियों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पर्यटन स्थल पर सुरक्षा को लेकर उठे सवाल इस घटना के बाद पचमढ़ी जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर महिला सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। एक स्थानीय जिप्सी चालक की संलिप्तता सामने आने से चिंता और बढ़ गई है। पचमढ़ी आने वाले पर्यटक आमतौर पर स्थानीय जिप्सी चालकों और गाइडों के सहयोग से क्षेत्र का भ्रमण करते हैं। स्थानीय नागरिकों ने पर्यटन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की मांग की है। ये खबर भी पढ़ें… युवती को अगवा कर गैंगरेप, झाड़ियों में निर्वस्त्र मिली ग्वालियर में 19 वर्षीय युवती के अपहरण और गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने उसे जबरन ऑटो में बैठाया और पानी में नशीली दवा मिलाकर पिलाई। इसके बाद वह बेहोश हो गई। युवती का आरोप है कि बेहोशी की हालत में दोनों ने उसके साथ गलत काम किया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कर्नाटक हाईकोर्ट बोला-मायके जाने पति से पूछना जरूरी नहीं:पत्नी को सास-ससुर की देखभाल के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, शादी बराबरी का रिश्ता
    Next Article
    BJP के राष्ट्रीय महामंत्री बोले- पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेंगे:अकाली दल से गठबंधन नहीं होगा; सांसद हरसिमरत ने रैली में इसके संकेत दिए थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment