Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP कार्यकर्ता सोशल मीडिया पर सपा और कांग्रेस का मुकाबला करें, Vinod Tawde का आह्वान

    1 hour from now

    1

    0

    वाराणसी (उत्तर प्रदेश), दो अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उत्तर प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने शुक्रवार को पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने और समाजवादी पार्टी (सपा) तथा कांग्रेस के दावों का जवाब देने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में आयोजित एक सोशल मीडिया कार्यशाला को संबोधित करते हुए तावड़े ने भाजपा कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर के साथ-साथ डिजिटल माध्यमों से भी चुनावी अभियान चलाने को कहा। वाराणसी महानगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने बताया कि तावड़े ने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोशल मीडिया पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के दावों का जवाब देने और केंद्र एवं उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों की ओर से किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी प्रभावी तरीके से लोगों तक पहुंचाने को कहा।तावड़े ने कहा कि आज का समय युवाओं को केवल अपनी बात सुनाने का नहीं, बल्कि उनकी बात सुनने का भी है। उन्होंने कहा कि 2000 के बाद पैदा हुई पीढ़ी ने 2014 से पहले की सरकारों के दौर को प्रत्यक्ष रूप से नहीं देखा है, इसलिए युवाओं को तथ्यों के साथ पहले और अब की स्थिति का अंतर बताया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर ऐसी सामग्री साझा की जाए जो बदलाव और विकास की कहानी बताए।तावड़े ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष और काशी में हुए विकास कार्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने फेसबुक, ‘एक्स’ और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया मंचों का प्रभावी इस्तेमाल करने पर जोर दिया। तावड़े ने विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने और यह सुनिश्चित करने की जरूरत पर जोर दिया कि इन योजनाओं के बारे में राज्यभर में लोगों को जानकारी मिले।अग्रहरि ने बताया कि तावड़े ने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि सरकारी योजनाओं की जानकारी डिजिटल माध्यम से हर गांव और अंततः प्रत्येक लाभार्थी के मोबाइल फोन तक पहुंचनी चाहिए। कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजस्थान में Vishvendra Singh को कांग्रेस का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब
    Next Article
    सुन्नी Waqf Board राजस्व अभिलेख में नाम दर्ज करने का आदेश DM को नहीं दे सकता: High Court

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment