Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP-MLA राहुल बच्चा सोनकर फिर मुस्लिमों पर भड़के:बोले…योजनाओं का लाभ योगी-मोदी से चाहिए और रहनुमा खामेनेई, मुझे आरक्षण ने विधायक बनाया

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर की बिल्हौर विधानसभा से भाजपा के विधायक राहुल बच्चा सोनकर का मंगलवार को फिर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। भाजपा विधायक ने ही यह विडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से वायरल किया, इसमें वो साफ-साफ कह रहे हैं कि हमारा दुश्मन अपरकास्ट नहीं, दुश्मन वो हैं जो संविधान से ज्यादा सरिया कानून को तवज्जो देते हैं। उन्हें योजनाओं का लाभ तो योगी-मोदी से चाहिए लेकिन उनके रहनुमा खामेनेई हैं। यह भी कहा कि आरक्षण की वजह से आज वह विधायक हैं। विधायक ने खुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस वीडियो को वायरल किया। आखिर इस 1 मिनट 49 सेकेंड के वीडियो में उन्होंने क्या क्या कहा…? पढ़ें दैनिक भास्कर की पूरी रिपोर्ट…। अब आपको बताते हैं विधायक राहुल बच्चा ने क्या कहा बिल्हौर विधानसभा से भाजपा के विधायक का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल है। इस वीडियो में वह बोल रहे हैं कि ये कोई छोटी घटना नहीं है, ये हम सभी के लिए भविष्य का आइना है। हम सभी को ध्यान रखना पड़ेगा और जागरूक रहना होगा। जो जातियों के ठेकेदार घूम रहे हैं उनसे सावधान रहना पड़ेगा। वो बार-बार आपको बताएंगे कि अपर कास्ट आपका दुश्मन है, अपर कास्ट आपका दुश्मन नहीं है। दुश्मन वो हैं, जो पूरी दुनिया के दुश्मन हैं। भारत के संविधान से ज्यादा अपने सरिया कानून को तवज्जो देते हैं। जो कहते हैं कि खामेनेई हमारा रहनुमा था, उत्तर प्रदेश और भारत को चलाने वाले योगी जी और मोदी जी और देश की सरकारें कभी उनकी रहनुमा नहीं रहे। लेकिन उन्हें सरकार की सारी योजनाओं का लाभ चाहिए, उन्हें आयुष्मान कार्ड चाहिए, उन्हें सिलेंडर चाहिए, उन्हें आवास योजना चाहिए, उन्हें शौचालय चाहिए, उन्हें किसान सम्मान निधि चाहिए, उन्हें विधवा पेंशन चाहिए, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन चाहिए उन्हें सबकुछ इसी सरकार से चाहिए। आयुष्मान कार्ड से सरकार उन्हें पांच लाख का इलाज मुफ्त में देती है, उन्हें सबकुछ चाहिए, लेकिन उनका रहनुमा कौन है खामेनेई। क्या सोचिए आप ऐसे लोगों के बीच में रह रहे हैं, क्या वो कभी आपके होंगे। भाजपा को नहीं चाहिए ऐसे लोगों का वोट। ये देशद्रोह का काम करते हैं, जो देश का राष्ट्रगान गाने से मना करते हैं, जो भारत माता का जयकारा लगाने से मना करते हैं। यही नहीं, बाबा साहब भीमराव के दिए गए आरक्षण जिसके चलते आज हम विधायक हैं। हम सभी को नौकरी और शिक्षा में आरक्षण मिलता है। उनको भी ये कुछ नहीं समझते हैं। उन्होंने ऐसे ही झूठा प्रोपोगंडा खड़ा करके 2024 में केन्द्र की सरकार को गिराने का प्रयास किया और सपना देखा था, जिसको हम सभी ने चकनाचूर कर दिया। हम लोग बहुत मजबूती के साथ हिन्दुत्व की राह पर चल रहे हैं न कि किसी जाति की राह पर। हम अपने आपको हिन्दू मानते हैं, हम अपने आपको नीच नहीं मानते हैं न ही हैं। ये बात ध्यान रखनी है कि हम अपने बाहुबल के आधार पर दुनिया की सभी ताकतों को हम जीत सकते हैं। अगर संगठन टुकड़ों में बंट गया, जातियों में बंट गया तो हम दुनिया की सबसे खतरनाक ताकत से लड़ नहीं पाएंगे। ये समस्या सिर्फ भारत की नहीं है, ये समस्या पूरे विश्व की बनकर तैयार हो रही है। इससे पहले भी दिया था विवादित बयान इससे पहले भी भाजपा विधायक राहुल बच्चा सोनकर ने विवादित बयान दिया था, उन्होंने कहा था कि कानपुर में 'मस्जिदों के सामने सुअर की बोटियां मिलेंगी'..., इस बयान के बाद बीजेपी विधायक के खिलाफ मुस्लिमों ने प्रदर्शन किया। कहा- राहुल बच्चा सोनकर ने हेट स्पीच दी है। इसलिए उन पर भी आजम खान की तरह ही केस दर्ज होना चाहिए। साथ ही भाजपा को ऐसा गंदा शब्द बोलने वाले विधायक को पार्टी से बाहर करना चाहिए। दरअसल, 12 जनवरी 2026 की रात बिल्हौर दुर्गा मंदिर के पास खेत में भारी मात्रा में गोवंश के अवशेष मिले थे। इस पर विधायक राहुल बच्चा सोनकर बिल्हौर थाने पहुंचे थे। उन्होंने ADCP कपिल देव सिंह और पुलिस स्टाफ के सामने कहा कि अगर आरोपियों को 48 घंटे के अंदर अरेस्ट नहीं किया तो बिल्हौर की सभी मस्जिदों के सामने बोटियां फिंकवा दूंगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में भाजपा ने जारी की नामित सभासदों की सूची:जिला पंचायत अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष ने दी शुभकामनाएं
    Next Article
    शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निशुल्क प्रशिक्षण का अवसर:आवेदन की अंतिम तिथि 26 मार्च, साक्षात्कार 27 व 28 मार्च को

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment