Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP ने Karnataka Cabinet विस्तार में मंत्री पद बिक्री के आरोप पर Congress को घेरा

    3 hours from now

    1

    0

    नयी दिल्ली, सात अगस्त भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कर्नाटक में हाल में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पदों की कथित ‘‘नीलामी’’ के आरोपों को लेकर शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी नेता राहुल गांधी से स्पष्टीकरण की मांग की। भाजपा की कर्नाटक इकाई के नेता सी. नारायणस्वामी के बुधवार को किए गए दावे के बाद यह मांग उठी। उन्होंने कांग्रेस की राज्य इकाई के दो नेताओं के बीच कथित ऑडियो बातचीत का हवाला देते हुए आरोप लगाया था कि राज्य में मंत्रिमंडल के पद आर्थिक प्रभाव के आधार पर हासिल किए गए।नारायणस्वामी ने दावा किया कि कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग से संकेत मिलता है कि जिन ‘‘ईमानदार’’ विधायकों के पास रुपये नहीं थे, उन्हें मंत्री पद से वंचित कर दिया गया। उन्होंने कर्नाटक में 89 करोड़ रुपये के वाल्मीकि जनजाति विकास निगम घोटाले में आरोपी बी. नागेंद्र को दोबारा राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने पर भी सवाल उठाए। भाजपा नेता ने चेतावनी दी कि अगर नागेंद्र पद पर बने रहते हैं तो पार्टी विरोध प्रदर्शन करेगी।भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘कांग्रेस में किसी व्यक्ति का कद और पद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को दिए जाने वाले चढ़ावे (आर्थिक पेशकश) से तय होता है। यह मैं नहीं कह रहा हूं, बल्कि कांग्रेस नेताओं के बीच हुई बातचीत से ये गंभीर आरोप सामने आए हैं।’’ पूर्व केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने दावा किया कि कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार, कर्नाटक मंत्रिमंडल में 80 प्रतिशत मंत्रियों ने इस तरह के चढ़ावे देकर मंत्रिपद हासिल किए। उन्होंने सवाल किया, ‘‘वाल्मीकि जनजाति विकास निगम घोटाले में आरोपी और अब भी ईडी के मामले का सामना कर रहे व्यक्ति को मंत्रिमंडल में क्यों शामिल किया गया?क्या दलितों के लिए निर्धारित धन का गबन करने वाले व्यक्ति ने भुगतान के आधार पर नए मंत्रिमंडल में जगह हासिल की?’’ भाजपा नेता ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ये गंभीर आरोप हैं। खरगे, राहुल गांधी और के.सी. वेणुगोपाल को इन आरोपों का जवाब देना होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Pilibhit Crime: 65 वर्षीय सास की हत्या कर शव भूसे में जलाया, दामाद पर केस
    Next Article
    UP के Brijesh Pathak का Akhilesh Yadav पर पलटवार, कहा- ब्राह्मण हितैषी बनने का स्वांग न रचें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment