Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Pilibhit Crime: 65 वर्षीय सास की हत्या कर शव भूसे में जलाया, दामाद पर केस

    3 hours from now

    1

    0

    पीलीभीत (उप्र), सात अगस्त पीलीभीत के अमरिया थाना क्षेत्र के जिठनिया गांव में 65 वर्षीय एक महिला की हत्या कर उसका शव घर के बाहर रखे भूसे के ढेर में जलाकर साक्ष्य मिटाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मृतका के दामाद के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य मिटाने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी फरार है।क्षेत्राधिकारी (सदर) नताशा गोयल ने बताया कि राख के ढेर से बरामद हड्डियों को डीएनए परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि हो सकेगी कि बरामद अवशेष मोहन देई के ही हैं। अमरिया थाना की पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मृतका के बेटे सुरेश कुमार की तहरीर पर आरोपी महेंद्र पाल के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य मिटाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।सुरेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी मां मोहन देई (65) गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास स्थित दूसरे मकान में अकेली रहती थीं। 31 जुलाई की रात उनका बहनोई महेंद्र पाल वहां आया और रात में वहीं रुका था। आरोप है कि महेंद्र को अपनी पत्नी का सास से मिलना-जुलना पसंद नहीं था और इसी रंजिश में उसने मोहन देई की कथित तौर पर हत्या कर दी।तहरीर के मुताबिक, घटना के अगले दिन जब मोहन देई घर पर नहीं मिलीं तो परिजनों ने उनकी खोज की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। कई दिनों तक खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार देर शाम परिजन घर के बाहर जले हुए भूसे के ढेर की राख हटा रहे थे।इसी दौरान वहां से जली हुई हड्डियां और कांच की चूड़ियां मिलीं। इसके बाद हत्या की आशंका पर परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Uttarakhand में अमानकीकृत Dairy Products पर प्रतिबंध लगा, बिक्री और परिवहन भी बंद
    Next Article
    BJP ने Karnataka Cabinet विस्तार में मंत्री पद बिक्री के आरोप पर Congress को घेरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment