Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    BJP विधायक के हॉस्पिटल में लापरवाही से मरीज की मौत:बुजुर्ग पर एक्सरे मशीन गिरने से हुई मौत, अस्पताल में मचा हड़कंप, परिवार में मचा कोहराम

    2 hours ago

    1

    0

    बरेली के नवाबगंज से BJP विधायक डॉ. एमपी आर्या के हॉस्पिटल में इलाज कराने पहुंचे 70 साल के बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर परिवार बुजुर्ग को अस्पताल लेकर पहुंचा था। जांच के दौरान उन्हें एक्सरे कराने के लिए ले जाया गया। इसी दौरान अचानक एक्सरे मशीन बुजुर्ग के ऊपर गिर गई। मशीन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। परिजन और अस्पताल स्टाफ आमने-सामने आ गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। देखे हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें …. पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंचे थे बुजुर्ग नवाबगंज क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी 70 वर्षीय मिश्रीलाल को पेट में दर्द की शिकायत थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टरों ने जांच के लिए उन्हें एक्सरे कराने की सलाह दी। मंगलवार को मिश्रीलाल को एक्सरे के लिए ले जाया गया था। परिजनों के मुताबिक, एक्सरे की प्रक्रिया के दौरान अचानक मशीन असंतुलित होकर मिश्रीलाल के ऊपर जा गिरी। वह मशीन के नीचे दब गए। हादसा इतना गंभीर था कि वहां मौजूद स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में मशीन को हटाने की कोशिश शुरू की गई। काफी मशक्कत के बाद मशीन को बुजुर्ग के ऊपर से हटाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मशीन गिरते ही अस्पताल में मची अफरा-तफरी अचानक हुए इस हादसे के बाद अस्पताल में मौजूद मरीज और तीमारदार भी सहम गए। स्टाफ के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। बुजुर्ग को मशीन के नीचे से निकालने की कोशिश की गई। इस दौरान अस्पताल में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। मिश्रीलाल की मौत की जानकारी जैसे ही परिवार के अन्य लोगों को हुई, वे भी अस्पताल पहुंच गए। बुजुर्ग की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटना को लेकर नाराज हो गए और अस्पताल में हंगामा शुरू हो गया। परिवार के लोगों ने अस्पताल प्रबंधन से घटना को लेकर जवाब मांगा। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंची हंगामे की सूचना मिलने पर सीओ नीलेश मिश्र और नवाबगंज कोतवाल पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मौके की स्थिति संभाली और अस्पताल प्रबंधन व वहां मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने एक्सरे मशीन और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मौके से जरूरी साक्ष्य भी जुटाए गए। पुलिस ने घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ कर पूरी स्थिति समझने की कोशिश की। विधायक को जानकारी हुई तो अस्पताल पहुंचे हादसे की जानकारी मिलने के बाद नवाबगंज विधायक डॉ. एमपी आर्या भी अस्पताल पहुंचे। विधायक के अस्पताल में हुए इस हादसे के बाद भाजपा संगठन से जुड़े कई पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक मृतक के परिवार से बातचीत होती रही। इधर, अस्पताल में मौजूद लोगों के बीच यह घटना चर्चा का विषय बनी रही। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली और एक्सरे मशीन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हुए। हालांकि, इस मामले में अभी तक पुलिस के सामने कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। परिवार ने कार्रवाई से किया इनकार पुलिस के मुताबिक, मृतक के परिजनों की ओर से फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिवार ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार कर दिया है। ऐसे में पुलिस की ओर से अभी कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। घटना के बाद काफी देर तक परिवार और अस्पताल प्रबंधन के बीच बातचीत होती रही। परिजनों ने फिलहाल किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं कराने की बात कही है। हालांकि, हादसा अस्पताल में एक्सरे मशीन से जुड़ा होने के कारण सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस बोली- तहरीर मिली तो होगी कार्रवाई सीओ नीलेश मिश्र ने बताया कि मिश्रीलाल के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार किया है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस को तहरीर मिलती है तो उसके आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम नहीं होने और परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दिए जाने के कारण फिलहाल मामला कानूनी कार्रवाई तक नहीं पहुंचा है। अब सवाल यह है कि अस्पताल में एक्सरे मशीन कैसे गिरी और उसे संचालित करने के दौरान सुरक्षा के क्या इंतजाम थे। पुलिस की जांच और उपलब्ध साक्ष्यों से ही हादसे की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक तिरंगा बनाने पर मिल रहे 3 रुपए:लखनऊ में 150 महिलाएं बना रहीं 5 लाख झंडे, पूरे शहर में फहरेंगे
    Next Article
    सेतु निगम ने रायबरेली DM के आदेशों की अनदेखी की:मुंशीगंज-डलमऊ फ्लाईओवर की सर्विस रोड अधूरी, गिट्टी पर चलने को मजबूर लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment