Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांके बिहारी मंदिर में गुब्बारों से सजावट नहीं होगी:जगमोहन में विराजमान होकर दर्शन देंगे भगवान, हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की मीटिंग

    8 hours ago

    1

    0

    बांके बिहारी मंदिर में सजावट के लिए प्रयोग किए जाने वाले गुब्बारों पर अब कमेटी ने रोक लगा दी है। कमेटी अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार का कहना है कि गुब्बारों से निकलने वाली गैस स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। कचरे में गुब्बारों का कचरा जाता है कई बार इनको मवेशी खा जाते हैं, जिससे उनके स्वास्थ्य को खतरा बना रहता है। मीटिंग में निर्णय लिया गया है कि मंदिर में सजावट में प्राकृतिक वस्तुओं का ही प्रयोग किया जाए। बांके बिहारी मंदिर हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की मंगलवार देर शाम कमेटी के लक्ष्मण शहीद स्मारक स्थित ऑफिस के सभागार में मीटिंग हुई। मीटिंग में 16 प्वाइंट रखे गए। इसके साथ ही होली के दौरान आने वाले श्रद्धालु सुगमता से दर्शन कर सकें इसके लिए भी प्लान तैयार किया गया। ढाई घंटे तक चली मीटिंग में कमेटी के अध्यक्ष सहित सभी सदस्य मौजूद रहे। फूलों से बनाई जाएंगी धूपबत्ती रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार ने बताया कि सजावट में फूल का प्रयोग हो। इसके अलावा गर्भ गृह और जगमोहन से भक्तों द्वारा चढ़ाई जाने वाली फूल मालाओं को इकट्‌ठा किया जाएगा। इसके बाद सभी फूल को किसी संस्था से बात कर दिया जाएगा। जिससे उन फूलों से अगरबत्ती,धूप बत्ती आदि बनाई जा सके। इससे यह फायदा होगा कि भगवान को अर्पित किए गए फूल का गलत उपयोग नहीं होगा और वह काम भी आयेगा। रंग भरनी एकादशी से पहले शुरू होंगे लाइव दर्शन मीटिंग में भीड़ नियंत्रण के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए भगवान के लाइव दर्शन शुरू किए जाएंगे। मीटिंग में निर्णय लिया गया कि रंग भरनी एकादशी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। इससे पहले ही लाइव स्ट्रीमिंग शुरू की जाए। संभावना जताई जा रही है कि 25 फरवरी से बांके बिहारी मंदिर में लाइव स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी। जिससे लोग घर बैठे ही दर्शन का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। बुधवार से जगमोहन में विराजमान होंगे भगवान कमेटी की 12 वीं बैठक में कमेटी सदस्य और मंदिर के सेवायत श्री वर्धन गोस्वामी ने कहा कि 18 फरवरी से उनकी सेवा शुरू हो रही है। भगवान को जगमोहन में विराजमान किया जाए। जिससे ज्यादा से ज्यादा भक्त सुगमता से दर्शन कर सकें। श्री वर्धन गोस्वामी द्वारा दिए गए इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों ने स्वीकार कर लिया। कमेटी अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार ने मंदिर के अन्य सेवायतों से भी अपील की कि वह भी भगवान को जगनमोहन में विराजमान कराएं जिससे श्रद्धालु आसानी से भगवान के दर्शन कर सकें। वित्तीय गड़बड़ी पर सख्ती, 7 बैनामों को मिली मंजूरी बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने कड़ा रुख अपनाते हुए सफाई व्यवस्था देखने वाली संस्था ‘पी.एल.एन.-9 सिक्योरिटी’ द्वारा जीएसटी जमा न किए जाने पर उसे हटाने की कार्यवाही की समीक्षा की। मंदिर की संपत्ति को सुरक्षित करने के लिए सात नए बैनामों को अनुमोदित किया गया। बैंकों में पड़ी धनराशि को मुख्य खातों में स्थानांतरित करने या उनके संचालन के लिए अधिकारी नामित करने पर विचार हुआ। साथ ही, मंदिर को मिलने वाले दान पर आयकर छूट (80G) दिलाने और बहुमूल्य वस्तुओं को बैंक लॉकर में सुरक्षित रखने की प्रक्रिया को भी गति दी गई। प्रसाद का बजट बढ़ेगा, सेवादारों का होगा पुलिस सत्यापन श्रद्धालुओं की आस्था और सेवा की गुणवत्ता को देखते हुए ठाकुर जी के भोग-प्रसाद पर होने वाले दैनिक खर्च (22,300 रुपये) को बढ़ाने पर गंभीरता से विचार किया गया। सुरक्षा और मर्यादा सुनिश्चित करने के लिए सभी सेवायतों के सहयोगियों का चरित्र सत्यापन अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश दिए गए हैं। कमेटी सदस्य को हटाने की मांग मीटिंग से पहले कॉरिडोर और न्यास का विरोध कर रही गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड न्यायधीश अशोक कुमार से मुलाकात की। महिलाओं ने कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी को हटाने की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने कहा सेवायतों का प्रतिनिधित्व करने के लिए दिनेश गोस्वामी को कमेटी में सदस्य बनाया गया था। लेकिन वह शुरू से ही अमर्यादित और तानाशाही रुख अपनाए हुए हैं। महिलाओं ने कहा उन्होंने तोशाखाना में अकूत संपत्ति की झूठी बात कही। जिसके बाद ताला तोड़ा गया,जिससे मंदिर के फंड का दुरुपयोग हुआ। गणेश मंदिर में लगवाया ताला ज्ञापन देने पहुंचीं नीलम गोस्वामी ने बताया कि कमेटी सदस्य दिनेश गोस्वामी ने कमेटी के कथित आदेश का हवाला देते हुए गणेश जी के मंदिर पर ताला लगवाया था,जबकि ऐसा कोई आदेश था ही नहीं। महिलाओं ने कहा दिनेश गोस्वामी ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी की। जब बात करने गए तो मिले नहीं। मनगढ़ंत मुकदमा दर्ज करा दिया। महिलाओं का कहना था कि दिनेश गोस्वामी ने धमकी दी कि DM, SSP उनकी बात से बाहर नहीं है। यह मुकद्दमा तब ही वापस होगा जब वह अपने घर की सहमति से रजिस्ट्री कर दें। यह मौजूद रहे इस बैठक में न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) अशोक कुमार अध्यक्ष, हाई पावर्ड कमेटी, मुकेश मिश्रा: सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सदस्य) विकास कुमार जिला जज, मथुरा (सदस्य) चन्द्र प्रकाश सिंह जिला मजिस्ट्रेट/कलेक्टर (सदस्य सचिव) जग प्रवेश नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम (सदस्य) लक्ष्मी एनजी उपाध्यक्ष, मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के अलावा राजभोग समूह से शैलेन्द्र गोस्वामी व श्रीवर्धन गोस्वामी शयनभोग समूह से दिनेश कुमार गोस्वामी व विजय कृष्ण गोस्वामी (बब्बू) मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में यादव सिंह केबलिंग घोटाला:विभागीय जांच में टेक्निकल सपोर्ट की तैयारी, 3 अधिकारियों की भूमिका पर फोकस
    Next Article
    गोरखपुर में दिन में गर्मी महसूस कर रहे लोग:सुबह- शाम हल्की ठंड, 27 डिग्री तक बढ़ा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment