Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर में दिन में गर्मी महसूस कर रहे लोग:सुबह- शाम हल्की ठंड, 27 डिग्री तक बढ़ा तापमान

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बुधवार की सुबह से ही आसमान बिल्कुल साफ रहा और धूप खिलने से लोगों को ठंड से बड़ी राहत मिली। ठंडी हवाओं की रफ्तार थमने के कारण गलन भी महसूस नहीं हो रही। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, धूप के प्रभाव से दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखी जाएगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कैलाश पांडेय ने बताया कि आज शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। वहीं, रात के समय न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। आम जनजीवन पर असर मौसम साफ होने और धूप निकलने से शहर की सड़कों और पार्कों में चहल-पहल अधिक देखी गई। गलन कम होने से स्कूली बच्चों और दफ्तर जाने वाले लोगों ने राहत महसूस की। हालांकि, मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि न्यूनतम तापमान अभी भी कम है, इसलिए रात और सुबह के समय सावधानी बरतना जरूरी है। शाम को गिरेगा पारा डॉ. कैलाश पांडेय के मुताबिक, हवाओं की धीमी गति और साफ आसमान के चलते आने वाले एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह बने रहने के आसार हैं। दिन में गर्मी का अहसास होगा, लेकिन शाम ढलते ही पारा गिरने से हल्की ठंड वापसी करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांके बिहारी मंदिर में गुब्बारों से सजावट नहीं होगी:जगमोहन में विराजमान होकर दर्शन देंगे भगवान, हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी की मीटिंग
    Next Article
    सजा पूरी करने के बाद बांग्लादेशी नागरिक का डिपोर्टेशन:अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंचाया गया, लखनऊ जेल में बंद था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment