Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बेकाबू ब्रेजा ने टोटो को मारी टक्कर, 6 लोग घायल:पुलिस स्टीकर लगी कार का चालक नशे में था, टोटो 5 फीट गड्ढे में गिरी

    1 hour ago

    1

    0

    भदोही के सुरियावां थाना क्षेत्र में मतेथू–सुरियावां मार्ग पर मंगलवार को तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सवारियों से भरी टोटो को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टोटो सड़क किनारे करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में जा गिरी। टक्कर के बाद ब्रेजा कार बिजली के खंभे से टकराकर रुकी और उसमें सवार लोग वाहन छोड़कर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कनकपुर गांव के पास सामने से आ रही ब्रेजा (UP70FB0918) तेज गति में थी। आरोप है कि कार की रफ्तार करीब 100 किलोमीटर प्रति घंटा थी। जैसे ही टोटो आमने-सामने आई, कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद टोटो उछलकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। सवारियों की चीख-पुकार से आसपास के लोग दौड़ पड़े। पुलिस स्टीकर और नशे का आरोप, गांव में चर्चा तेज ग्रामीणों ने दावा किया कि ब्रेजा कार के आगे-पीछे पुलिस का स्टीकर लगा था। साथ ही चालक के शराब के नशे में होने का आरोप भी लगाया गया। हालांकि पुलिस ने नशे की पुष्टि नहीं की है, लेकिन तेज रफ्तार और लापरवाही को प्राथमिक कारण माना जा रहा है। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए, जिससे लोगों में आक्रोश है। रिश्तेदारी से लौट रहे थे सभी घायल, कई की हालत गंभीर हादसे में भिखारीरामपुर गांव निवासी गुलजार अंसारी (18), मुन्ना (42), सबीना (40), अनस (18) और ईशमां (14) घायल हो गए। ये सभी दानुपुर गांव से रिश्तेदारी निभाकर टोटो से लौट रहे थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। ग्रामीणों ने फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और चार-पांच एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। कुछ मरीजों को बेहतर इलाज के लिए भदोही शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहन कब्जे में, फरार आरोपियों की तलाश हादसे में ब्रेजा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टोटो पूरी तरह टूटकर बिखर गई। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार कार सवारों की तलाश की जा रही है। अब बड़ा सवाल यह है कि ‘पुलिस स्टीकर’ लगी कार किसकी थी और क्या तेज रफ्तार व कथित नशे की पुष्टि होगी? फिलहाल जांच जारी है और ग्रामीण सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    होली खेलने के बहाने पत्नी की हत्या की:मुखौटा पहनकर घर में घुसा, प्रेमी पर तेजाब फेंका; शाहजहांपुर में पति को छोड़कर लिव-इन में रहती थी
    Next Article
    अलीगढ़ में होली पर दो पक्षों में फायरिंग:थाना अकराबाद के गांव मनाई में पुरानी रंजिश में हुआ पथराव, युवक को लगी दो गोली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment