Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में होली पर दो पक्षों में फायरिंग:थाना अकराबाद के गांव मनाई में पुरानी रंजिश में हुआ पथराव, युवक को लगी दो गोली

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ के थाना अकराबाद के गांव मानई में मंगलवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट, पथराव और फिर फायरिंग तक पहुंच गया। इस दौरान एक युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हुआ है, जबकि दो अन्य लोग लाठी-डंडों के प्रहार से घायल हो गए। ​घर में घुसकर हमला, हाथ में लगी गोली ​गांव मानई निवासी प्रशांत कुमार और उनके परिवार के ही राजकुमार के बीच लंबे समय से रंजिश चल रही है। प्रशांत का आरोप है कि मंगलवार रात करीब 9 बजे आरोपी पक्ष के लोग उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने हमला बोल दिया। इसके बाद प्रशांत पक्ष के लोग भी आ गए। थोड़ी ही देर में फायरिंग हो गई। इसमें एक गोली प्रशांत के बाजू में दो गोली लगी। वहीं, नगला मिर्जा निवासी राजकुमार और अनिल चौहान लाठी-डंडों के हमले से घायल हो गए। ​पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया होली पर हुई फायरिंग और गोली लगने की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थोड़ी ही देर में एसपी देहात अमृत जैन और सीओ बरला गर्वित सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को ग्रीन कॉरिडोर बनाकर अस्पताल पहुंचाया। घायलों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। ​पुरानी रंजिश का विवाद आया सामने ​एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि दोनों पक्ष एक-दूसरे के पड़ोस में ही रहते हैं। जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले एक शादी समारोह के दौरान भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था, जिसमें पुलिस ने दो मुकदमे दर्ज किए थे। वहीं मंगलवार रात की घटना किसी नई बात पर शुरू हुई थी। उधर, सोशल मीडिया पर एक पुलिसकर्मी के घायल होने की भी सूचनाएं प्रसारित होने लगीं। हालांकि एसपी देहात ने इसकी पुष्टि नहीं की है। ​​गांव में पुलिस तैनात एसपी देहात अमृत जैन ने बताया कि ​फील्ड यूनिट को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। वारदात के बाद गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शांति व्यवस्था कायम है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेकाबू ब्रेजा ने टोटो को मारी टक्कर, 6 लोग घायल:पुलिस स्टीकर लगी कार का चालक नशे में था, टोटो 5 फीट गड्ढे में गिरी
    Next Article
    बलिया में युवक की मौत, थाने पर शव रख प्रदर्शन:एएसपी-एसडीएम के आश्वासन पर माने ग्रामीण, मामला शांत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment