Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकरीद पर डीएम ने नन्हें नमाजी को दुलारा:एसपी ने बुजुर्गों का किया अभिवादन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    18 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। जिले के 313 स्थानों पर सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई, जिसमें शहर के प्रमुख ईदगाह इमामगंज सहित कटरा, कछवां, ड्रमंडगंज और हलिया के ग्रामीण इलाकों की मस्जिदें शामिल थीं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गई। जिले के प्रमुख उलेमाओं और शहर काजी मौलाना नज़म अली खान ने नमाजियों से मस्जिदों व ईदगाहों के अंदर ही नमाज अदा करने की अपील की थी। त्योहार के दौरान सभी क्षेत्रों में भाईचारे का माहौल देखा गया और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पर्व को सकुशल और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार और पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने नगर क्षेत्र के इमामबाड़ा, कंतित सहित अन्य संवेदनशील इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ पर्याप्त पुलिस बल भी मौजूद था। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने एक मासूम नमाजी को गोद में लेकर दुलार किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने एक बुजुर्ग नमाजी के हाथ मिलाने के प्रयास पर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। अधिकारियों ने ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास की व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इन निर्देशों में शांति व्यवस्था बनाए रखना, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन और संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतना शामिल था। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जनपदवासियों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना या अराजक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अधिकारियों ने सभी नागरिकों को बकरीद पर्व की शुभकामनाएं भी दीं। प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि असामाजिक तत्व भ्रामक खबरें फैलाकर माहौल खराब न कर सकें। इसके अतिरिक्त, जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर के गोविंदपुरी से 4 समर स्पेशल ट्रेनें चलेगी:गर्मी में गुजरात-राजस्थान के यात्रियों को फायदा मिलेगा, हर शनिवार और मंगलवार को चलेंगी ट्रेनें
    Next Article
    मिर्जापुर में फतहां घाट पर मुक्ताकाशीय मंच का शुभारंभ:पूर्व डिप्टी CM डॉ. दिनेश शर्मा ने उद्घाटन किया, कलाकारों ने दी प्रस्तुति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment