Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर के गोविंदपुरी से 4 समर स्पेशल ट्रेनें चलेगी:गर्मी में गुजरात-राजस्थान के यात्रियों को फायदा मिलेगा, हर शनिवार और मंगलवार को चलेंगी ट्रेनें

    16 hours ago

    1

    0

    कानपुर में रेलवे ने गर्मी के चलते अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए प्रयागराज, गांधीग्राम, सूबेदारगंज और वलसाड के बीच 4 समर स्पेशल ट्रेनों को चलाएगा। इन ट्रेनों को कानपुर की गोविंदपुरी रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज दिया गया है। इन गाड़ियों में 19 कोच लगाए जाएंगे। इन गाड़ियों से यूपी गुजरात और राजस्थान राज्यों को लाभ मिलेगा/। ये गाड़ियां 30 मई से 14 जुलाई तक हर शनिवार और मंगलवार को चलाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय के अनुसार गाड़ी संख्या 04111/04112 प्रयागराज-गांधीग्राम-प्रयागराज विशेष ट्रेन 30 मई से 14 जुलाई 2026 तक संचालित की जाएगी। यह ट्रेन प्रयागराज से प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को चलेगी, जबकि गांधीग्राम से प्रत्येक रविवार और बुधवार को रवाना होगी। ट्रेन कुल 14-14 फेरों में चलाई जाएगी। ये समर स्पेशल ट्रेन प्रयागराज, फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, आगरा ईदगाह, भरतपुर, बांदीकुई, जयपुर, अजमेर, मारवाड़ जंक्शन, आबू रोड, पालनपुर और महेसाना जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में कुल 19 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य, स्लीपर और थर्ड एसी कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा रेलवे ने गाड़ी संख्या 04119/04120 सुबेदारगंज-वलसाड-सुबेदारगंज विशेष ट्रेन चलाने का भी फैसला लिया है। यह ट्रेन 30 मई से 11 जुलाई 2026 तक प्रत्येक शनिवार को सुबेदारगंज से और 31 मई से 12 जुलाई 2026 तक प्रत्येक रविवार को वलसाड से संचालित होगी। ट्रेन कुल सात-सात फेरों में चलेगी। यह ट्रेन फतेहपुर, गोविंदपुरी, इटावा, टूंडला, आगरा ईदगाह, बयाना, गंगापुर सिटी, कोटा, रतलाम, छायापुरी और सूरत सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि इन समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन से सूरत, जयपुर, वलसाड के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी और और ट्रेनों में भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिलेगी। यात्री अधिक जानकारी के रेलवे हेल्प लाइन नंबर 139 पर कॅाल करके जानकारी ले सकते है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मेरठ में हवा ने दिलाई नौतपा की तपिश से राहत:तापमान में आई गिरावट, कल मौसम बदलने की संभावना
    Next Article
    बकरीद पर डीएम ने नन्हें नमाजी को दुलारा:एसपी ने बुजुर्गों का किया अभिवादन, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment