Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बकरीद पर एसपी का पुलिसकर्मियों साथ पैदल मार्च:शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील, सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी

    12 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले में आज गुरुवार को बकरीद त्यौहार के मद्देनजर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं संवेदनशील और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस बल तैनात किया गया है। इन क्षेत्रों पर ड्रोन कैमरों से लगातार निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल द्वारा आज गुरुवार सुबह से ही भारी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ विभिन्न स्थानों पर पैदल मार्च किया जा रहा है। उन्होंने लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया और शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद का त्यौहार मनाने की अपील की है। यह पैदल मार्च विशेष रूप से मस्जिदों और ईदगाहों के पास किया गया, ताकि लोग बिना किसी विवाद के सकुशल त्यौहार मना सकें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप्स पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। इसका उद्देश्य अफवाहों को फैलने से रोकना और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के किसी भी प्रयास को विफल करना है। सोशल मीडिया टीम 24 घंटे सक्रिय है। पैदल मार्च के दौरान, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने धर्मगुरुओं, नमाजियों और आम जनता से बातचीत की। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्यौहार मनाने का आग्रह किया है। सुरक्षा ड्यूटी में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने के लिए सादे कपड़ों में पुरुष और महिला पुलिसकर्मियों की संयुक्त ड्यूटी भी लगाई गई है। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से भी लगातार निगरानी की जा रही है। कर्नलगंज तहसील क्षेत्र में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के नेतृत्व में पैदल मार्च किया गया। इसी तरह, तरबगंज में सीओ उमेश्वर प्रताप सिंह, मनकापुर में सीओ उदित नारायण पालीवाल और गोंडा सदर क्षेत्र में सीओ शिल्पा वर्मा के नेतृत्व में भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया और पैदल मार्च किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कड़ी निगरानी में अदा की गई ईद की नमाज:बदायूं में नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी
    Next Article
    लखनऊ में यूपी पुलिस तैराकी प्रतियोगिता का रोमांच:अवध नरेश और अनामिका साहनी समेत कई खिलाड़ियों ने जीते पदक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment