Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कड़ी निगरानी में अदा की गई ईद की नमाज:बदायूं में नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन और तरक्की की दुआ मांगी

    13 hours ago

    1

    0

    बदायूं में गुरुवार को बकरीद का पर्व हर्षोल्लास और धार्मिक उत्साह के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक की ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नमाजियों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे के लिए दुआ मांगी। कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित छोटे सरकार ईदगाह पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी। ईदगाह और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और पीएसी बल भारी मात्रा में तैनात रहा। पूरे इलाके की निगरानी ड्रोन कैमरों से की गई। जिलाधिकारी अवनीश राय और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने स्वयं ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्यालय के अतिरिक्त जिले की सभी नगर पंचायतों और ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस बल तैनात किया गया था। एसएसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी। कुर्बानी केवल चिन्हित स्थानों पर ही कराई जाएगी और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि पशुओं के अवशेष खुले में न दिखें। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं पूर्व दर्जामंत्री आबिद रजा ने लोगों को बकरीद की मुबारकबाद दी। उन्होंने सभी से आपसी भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का आग्रह किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में दो शिफ्टों में पढ़ी गई नमाज:लोगों ने एक-दूसरे के गले लगकर दी मुबारकबाद, चप्पे-चप्पे पर फोर्स रही तैनात
    Next Article
    बकरीद पर एसपी का पुलिसकर्मियों साथ पैदल मार्च:शांतिपूर्ण ढंग से त्योहार मनाने की अपील, सीसीटीवी और ड्रोन से भी निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment