Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बोलरो ने 3 बाइकों को मारी टक्कर, 8 घायल:बाराबंकी में शादी से लौट रहा था परिवार, बाइक से दूर जा गिरे

    5 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र में देर रात एक सड़क हादसा हुआ। शादी समारोह से लौट रहे तीन मोटरसाइकिलों पर सवार आठ लोग घायल हो गए, जिनमें एक 5 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। तेज रफ्तार बोलेरो ने इन मोटरसाइकिलों को टक्कर मारी, जिसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। घायलों में कंदरौला पुरवा गांव निवासी विपिन कुमार (35) पुत्र राम सेवक, अंशु कुमार (20) पुत्र सुनील कुमार, सौरभ (18) पुत्र अमर सिंह, आयांश (5) पुत्र राम बरन, शिवम वर्मा (20), जगदीश, अतुल कुमार (35), जगन्नाथ और अंकुल (22) पुत्र नरेश शामिल हैं। ये सभी महमूदाबाद में एक पारिवारिक विवाह समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। जानकारी के अनुसार, कसियापुर चौराहे के पास पहुंचते ही सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो अनियंत्रित हो गई। बोलेरो ने एक-एक कर तीनों मोटरसाइकिलों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। पीछे से आ रहे परिजनों और स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने विपिन, अंशु, सौरभ, आयांश और शिवम की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अतुल कुमार और अंकुल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है, जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार बोलेरो चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चीनी मिल में अनलोडर का गटर टूटने से ऑपरेटर घायल:पुवायां सहकारी मिल में हादसा, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
    Next Article
    मुरादाबाद में दो मंज़िला कपड़ा गोदाम में भीषण आग:25 साल पुरानी दुकान खाक; 3 दमकल गाड़ियों ने 2 घंटे में पाया काबू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment