Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में मेगा शिविर, 2000 लाभार्थियों को मिला लाभ:जनकल्याणकारी योजनाओं के चेक-प्रशस्ति पत्र वितरित

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा एक मेगा शिविर का आयोजन किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में आयोजित इस शिविर में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के 2000 से अधिक लाभार्थियों को लाभ प्रदान किया गया। यह शिविर उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें जनपद न्यायाधीश सुधीर कुमार, प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय फतेहपुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पलाश गांगुली, अपर जिलाधिकारी न्यायिक, मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विकास अधिकारी और समस्त न्यायिक अधिकारीगण उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव पलाश गांगुली ने बताया कि शिविर का उद्देश्य राज्य सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना था। चिन्हित लाभार्थियों में महिलाएं, बच्चे, दिव्यांगजन, संगठित क्षेत्र के मजदूर, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के व्यक्ति शामिल थे। शिविर में वृद्धा पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री सौर्य घर योजना, दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना, विश्वकर्मा योजना, सीएम युवा योजना और प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जैसी प्रमुख योजनाओं के पात्र लाभार्थियों को लाभ वितरित किया गया। चिकित्सा विभाग ने शिविर में आए लाभार्थियों का निःशुल्क इलाज किया। जिला कारागार के बंदियों द्वारा बनाए गए उत्पादों का स्टॉल भी लगाया गया। विभिन्न सरकारी विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल स्थापित किए, जहाँ बड़ी संख्या में लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया और जानकारी प्राप्त की। यह मेगा शिविर न्यायपालिका, पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के बीच समन्वय का एक उत्कृष्ट उदाहरण बना।
    Click here to Read more
    Prev Article
    योजनाओं का लाभ लेने में दिक्कत आए तो शिकायत करें:जिला जज बोले- न्यायपालिका और कार्यपालिका के सहयोग से मिलेगा पात्रों को लाभ
    Next Article
    बूथ डे पर पोलिंग स्टेशनों में उमड़ी भीड़:SIR के तहत नए वोटर्स ने भरे फार्म 06, किसी ने देखी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment